
'घर मेरे नाम पर था, जावेद पंप के नाम पर नहीं...', हाई कोर्ट पहुंची प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड की पत्नी
AajTak
प्रयागराज में 10 जून को हुई हिंसा मामले के मास्टरमाइंड बताए जा रहे जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप के घर रविवार को बुलडोजर चला. अटाला इलाके में हिंसा के मुख्य आरोपी के घर को गिराने की प्रक्रिया पूरी की गई. 3 जेसीबी ने 2 मंजिला इमारत को गिराया.
उत्तर प्रदेश में प्रयागराज (इलाहाबाद) में 10 जून को हुई हिंसा के 'मास्टरमाइंड' मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप का दो मंजिला बंगला रविवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया. जिला प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में 3 जेसीबी की मदद से दो मंजिला घर को जमींदोज किया गया. ऐसे में जावेद की बेटी ने इस कार्रवाई को गलत बताया है. तो वहीं जावेद पंप की पत्नी ने हाई कोर्ट में पिटीशन दाखिल कर प्रयागराज विकास प्राधिकरण के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है. जावेद की पत्नी का कहना है कि घर उनके नाम पर था, उनके पति जावेद के नाम पर नहीं. दूसरी तरफ विकास प्राधिकरण इस मकान को उसकी तरफ से नक्शा न पास कराने के कारण अवैध बता रहा है.
जानकारी के मुताबिक जावेद की पत्नी परवीन फातिमा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में पिटीशन दाखिल कर कहा है कि ये मकान जावेद पंप का नहीं बल्कि परवीन फातिमा यानी कि उनके नाम पर है, और ये मकान उनके पिता ने उन्हें शादी से पहले गिफ्ट में दिया था. जिसमें जावेद का मालिकाना हक नहीं है फिर भी उनको नोटिस दिया गया और प्रशासन ने अवैध तरीके से इस मकान को ध्वस्त करा दिया.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही छोटी बेटी सुमैया के मुताबिक ये मकान उनके नाना ने उनकी मां परवीन फातिमा को गिफ्ट में दिया था. जो 2001 में बनकर तैयार हुआ था. इसका हाउस टैक्स और वाटर टैक्स भी उनकी मां के नाम आता था. जिसको वो वक्त पर जमा भी करते थे. प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने दिया ये जवाब
ऐसे में प्रयागराज प्राधिकरण ने 9 पॉइंट्स में बताया है कि कैसे पीडीए की तरफ से जावेद पर कार्रवाई की गई. पीडीए ने जारी लेटर में बताया कि दिनांक 04.05.2022 को करैली, जे.के. आशियाना कालोनी के कुछ लोगों द्वारा शिकायत की गई कि जावेद पुत्र मोहम्मद अजहर का दो मंजिला का निर्माण बिना विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए, पूर्व में किया गया है. जिसमें वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया का कार्यालय खोला गया है. कार्यालय में दूर दूर के लोग रात-विरात आते रहते हैं और सड़क पर बेतरतीब ढंग से गाड़ियां खड़ी करते हैं, जिससे कॉलोनी का माहौल खराब होता है. आवासीय क्षेत्र में कार्यालय का उपयोग होने से आए दिन कॉलोनी वासियों को परेशानी हो रही है तथा मानचित्र स्वीकृत न होने के कारण प्राधिकरण को भी आर्थिक क्षति हो रही है. भवन की जांच कर कानूनी कार्यवाही किये जाने का अनुरोध किया है. पीडीए ने बताया कि 12 जून को सुबह 11 बजे तक घर को खाली करने के आदेश दिए गए थे. समयसीमा समाप्त होने के बाद विकास प्राधिकरण ने पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मिले मौखिक निर्देश के क्रम में स्थल पर उनकी और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में भवन को ध्वस्त कर दिया गया.कार्रवाई के खिलाफ वकीलों का हल्ला बोल बता दें कि हिंसा के मुख्य आरोपी मास्टरमाइंड जावेद पंप के मकान के ध्वस्तीकरण के विरुद्ध 6 वकीलों की तरफ से इलाहाबाद हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस को लेटर पिटीशन में आरोप लगाया गया था कि ये मकान अवैध तरीके से ध्वस्त किया गया है. जो जावेद का नहीं बल्कि उनकी पत्नी परवीन फातिमा का है. लेटर पिटिशन में पीडीए की कार्रवाई को गलत बताते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है. साथ ही अवैध ध्वस्तीकरण करने के लिए मुआवजा दिलाने के लिए भी कहा गया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






