
घर बैठे इन 4 तरीके से चेक करें PF बैलेंस, स्टेप-बाय-स्टेप ये है प्रोसेस
AajTak
अगर आप घर बैठे अपने पीएफ खाते में जमा राशि को पता करना चाहते हैं तो इसके चार आसान तरीके हैं. इसके लिए आपको दफ्तर जाने की जरूरत भी नहीं है. दरअसल, पीएफ की रकम कमाई का एक बड़ा हिस्सा होता है.
अगर आप घर बैठे अपने पीएफ खाते में जमा राशि को पता करना चाहते हैं तो इसके चार आसान तरीके हैं. इसके लिए आपको दफ्तर जाने की जरूरत भी नहीं है. दरअसल, पीएफ की रकम कमाई का एक बड़ा हिस्सा होता है. भविष्य निधि खाते में हर महीने नौकरी-पेशा लोगों की तनख्वाह से काटकर जमा किया जाता है. (Photo: File) दरअसल, आपके मन में भी PF को लेकर कई तरह के सवाल उठते होंगे. जैसा कि किस महीने कितना पीएफ जमा हुआ? उसमें कंपनी का योगदान कितना है? कुल राशि कितनी है? वैसे भी हर PF खाताधारक को महीने में कम से कम एक बार ये चेक करना चाहिए कि पीएफ खाते में कंपनी ने कितनी राशि जमा कराई है. आप चार तरीके से चेक कर सकते हैं. (Photo: File) मिस्ड कॉल से पता करें पीएफ अमाउंट अब आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल पर अपने पीएफ अकाउंट की सारी डिटेल जान सकते हैं. EPFO ने ये (011-22901406) नंबर जारी किया है. आपको सिर्फ अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस पर मिस्ड कॉल देनी होगी. जैसे ही आप इस नंबर पर कॉल करेंगे, कुछ सेकंड रिंग के बाद फोन कट जाएगा और फिर खाते की पूरी जानकारी मैसेज के जरिये पहुंच जाएगी. (Photo: File)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










