
घरेलू झगड़े के बाद शख्स ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी और दो बेटियों को कुल्हाड़ी से काट डाला
AajTak
West Singhbhum Triple Murder: ट्रिपल मर्डर की ये खौफनाक वारदात सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात की है. पश्चिमी सिंहभूम जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लुदराबासा गांव में आरोपी शख्स ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया.
West Singhbhum Triple Murder: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक शख्स ने एक साथ तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया. मरने वाले कोई और नहीं, बल्कि आरोपी की पत्नी और उसकी दो मासूम बेटियां थीं. आरोपी ने तेजधार हथियार से उन तीनों को काट डाला. पुलिस ने मौका-ए-वारदात से तीनों की लाशें बरामद कर ली हैं.
ट्रिपल मर्डर की ये खौफनाक वारदात सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात की है. पश्चिमी सिंहभूम जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लुदराबासा गांव में आरोपी शख्स ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. आरोपी व्यक्ति इस हत्याकांड के दौरान नशे में बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस ने आरोपी कातिला को गिरफ्तार कर लिया है.
जिला पुलिस के एक अफसर ने इस बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि आरोपी की शिनाख्त गुरुचरण पाडिया के तौर पर हुई है. असल में उसे शराब पीने की आदत है. इसी बात को लेकर अक्सर उसकी पत्नी जानो और उसके बीच झगड़ा होता था. जानो उसे समझाने की बेहद कोशिश करती थी. लेकिन गुरुचरण नहीं मानता था. वो आए दिन शराब पीकर तमाशा करता था.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात लगभग 2.30 बजे शराब और नशे को लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ. इसी दौरान गुरुचरण आपा खो बैठा और गुस्से में उसने एक कुल्हाड़ी उठाई और अपनी पत्नी जानों पर एक बाद एक कई वार कर डाले. वो लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी.
इसके बाद वहशी बन चुके गुरुचरण ने अपनी 5 साल और 1 साल की मासूम बेटियों को भी नहीं बख्शा. उसने कुल्हाड़ी से वार करके उन दोनों को भी मौत के घाट उतार दिया. पूरे घर में खून ही खून बिखरा था. और जमीन पर तीन लाशें पड़ी थी. ये मंजर देखकर लोगों का कलेजा बैठ गया.
किसी ने पुलिस को इस खूनी वारदात के बारे में सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों लाशों को कब्जे में ले लिया. इसके बाद पंचनामे की कार्रवाई के बाद तीनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. फिर दबिश देकर पुलिस ने आरोपी कातिल गुरुचरण को भी धरदबोचा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










