
गोवा SCO समिट में पाक विदेश मंत्री से क्यों हुए थे नाराज? जयशंकर ने बताया किस्सा
AajTak
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 'आजतक' से सीधी बात में कहा कि भारत में बीेते साल में विदेश नीति मे काफी बदलाव हुए हैं. आज हमारी क्षमता बढ़ी है और आत्मविश्वास भी बढ़ा है. विदेश मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि देश बदला है, पीएम बदले हैं तो विदेश नीति भी बदली है. अपने 4 साल के कार्यकाल पर कहा कि इन दिनों में काफी कुछ सीखा है. खासतौर पर राजनीति से काफी कुछ सीखने को मिला है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 'आजतक' के खास कार्यक्रम 'सीधी बात' में दस्तक दी. इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि 'आज भारत की विदेश नीति अधिक आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास से लबरेज है. विदेश नीतियों के मामले में हमारी क्षमताएं बढ़ी हैं. हम आज बेबाकी से अपनी बात रखते हैं और अपनी जनता के हितों के मद्देनजर ही काम करते हैं. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि बीते 9 सालों और यहां तक कि अभी के चार सालों में विदेश नीति में बड़ा फर्क आया है. इस फर्क को रेखांकित करते हुए विदेश मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि देश बदला है, पीएम बदले हैं तो विदेश नीति भी बदली है. '
गोवा की घटना पर भी डाली रौशनी बातचीत के दौरान उन्होंने कुछ दिन पहले गोवा में हुई एससीओ समिट के एक वाकये का भी जिक्र किया, जब पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भारत आए थे और इस दौरान डॉ. जयशंकर की उनसे नाराज होने की खबरें सामने आई थीं. उस दौरान असल में क्या हुआ था, विदेश मंत्री ने इस पर भी रौशनी डाली.
लोगों को हितों के साथ जुड़ी विदेश नीतिः विदेश मंत्री अपने करियर के अनुभवों और बतौर विदेश मंत्री होने के अपने अनुभवों को डॉ. एस जयशंकर ने 'आजतक' से साझा किया. उन्होंने मंत्रालय संभालते हुए अपने 4 साल के कार्यकाल पर कहा कि इन दिनों में काफी कुछ सीखा है. खासतौर पर राजनीति से काफी कुछ सीखने को मिला है. मैं ब्यूरेक्रेसी के बैकग्राउंड से था और कभी सोचा नहीं था कि इस 'दूसरी तरह की दुनिया' में आऊंगा. उन्होंने कहा कि ब्यूरोक्रेटस और राजनेता की अलग-अलग अनुभव होते हैं. राजनेता की पब्लिक के साथ सीधी कनेक्टिविटी होती है. इसी तरह उन्होंने सबसे बड़ी उपलब्धि को लेकर कहा, कि उपलब्धि यही है कि विदेश नीति को डिप्लोमेट के तौर पर पब्लिक के हितों के साथ जोड़ पाए हैं. जिसका उदाहरण लोगों ने कोविड के समय में भी देखा है. इसके अलावा पूरा निचोड़ यह है कि 'हम फॉरेन पॉलिसी फॉर यू' को कायम करने में सफल रहे हैं. इससे लोगों को भी फील होता है कि आपकी सरकार आपके साथ खड़ी है.
'मंत्री मैं हूं, विजन उनका है' बातचीत के दौरान उनसे जब सवाल किया गया कि असली विदेश मंत्री कौन हैं? तो इसके जवाब में एस जयशंकर ने कहा कि, ये सवाल गलत है. असली मंत्री मैं हूं, लेकिन अगर आप कहेंगे कि सोच किसकी है, विजन किसका है? तो मैं कहूंगा कि विजन पीएम मोदी का है.
गोवा एससीओ समिट में क्यों दिखे थे नाराज? जब आप किसी इवेंट पर आते हैं. तो उस इवेंट का प्रॉपर एजेंडा होता है. उस पर बात होती है. वो आए एससीओ मीटिंग में और वो बात करने लगे किसी और विषय पर. बेसिकली वह गलत लेन में थे. बिलावल भुट्टो गोवा एससीओ समिट में आए थे. उस समय इस पर काफी चर्चा हुई थी. वह कश्मीर पर बोलने लगे, आतंकवाद को जस्टिफाई करने लगे. उन्होंने कहा कि, मैं गुस्से में नहीं था, लेकिन जो हुआ वह गलत था. वह एक सही प्लेटफॉर्म का मिसयूज कर रहे थे.
चीन-पाकिस्तान पर कही ये बात चुनाव प्रचार में आपके खिलाफ एक माहौल बनेगा, विपक्ष के लोग जरूर कहेंगे कि पाकिस्तान का कुछ बिगाड़ नहीं पाए और चीन से डर गए. इस पर विदेश मंत्री ने कहा कि 'भारत की पब्लिक ये जानेगी कि दोनों झूठ हैं. अगर आप आज पाक के हालात और उसकी क्रिडिबिलिटी देखें, अगर आज दुनिया में आतंकवाद के खिलाफ जो एक विचारधारा है वह कैसे बनी? इसे पश्चिमी देशों ने तो नहीं बनाया न. चीन के बारे में कहूं तो जो हमारे 1993-1996 के अग्रीमेंट जो थे, चीन ने उसका उल्लंघन किया है. भारत में मिलिट्री डिप्लायमेंट चीनी बॉर्डर पर जो इस समय है, वह पहले कभी नहीं देखा गया.'

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










