
गोवा के बीच खूबसूरत हैं, लेकिन यहां आवारा कुत्ते डराते हैं… रूसी पर्यटक ने की ये मांग
AajTak
रूसी महिला पर्यटक क्रिस्टीना ने एक वीडियो जारी कर कहा कि गोवा में समुद्र तट खूबसूरत हैं, हमें यहां घूमना पसंद है. मगर, अफसोस है कि यहां आवारा कुत्ते भी हैं, जिनके हमले से डर लगता है. उन्होंने गोवा सरकार और पर्यटन मंत्री से समुद्र तट पर पर्यटकों को आवारा कुत्तों से बचाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है.
कुछ दिन पहले गोवा घूमने आई एक रूसी महिला पर्यटक पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था. हमले में रूसी पर्यटक बाल-बाल बच गई थी. स्थानीय मछुआरे पेले ने महिला को इन कुत्तों के चंगुल से बचाया. इस रूसी पर्यटक का नाम क्रिस्टीना है. वह साउथ गोवा के बनावली बीच पर घूमने आई थी.
इस हमले के बाद क्रिस्टीना ने गोवा सरकार और पर्यटन मंत्री से समुद्र तट पर पर्यटकों को आवारा कुत्तों से बचाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि गोवा में समुद्र तट खूबसूरत हैं, हमें यहां घूमना पसंद है. मगर, अफसोस है कि यहां आवारा कुत्ते भी हैं, जिनके हमले से डर लगता है.
यह भी पढ़ें- '20 करोड़ रुपये दो नहीं तो...', गोवा के मंत्री को धमकी देने वाला गिरफ्तार
क्रिस्टीना पिछले कुछ दिनों से साउथ गोवा में रह रही थीं. वह कुछ देर टहलने के लिए बनावली समुद्र तट तक आती थी. क्रिस्टीना ने कहा कि मैं गोवा में पहली बार आई हूं. यहां के समुद्र तट बहुत साफ और सुंदर हैं. मैं इस खूबसूरत जगह से प्यार करने लगी हूं. यहां के लोग बहुत दयालु हैं और उनके चेहरों में मुस्कुराहट रहती है.
यहां बहुत स्वादिष्ट खाना मिलता है और यहां पर बहुत सारी अच्छी चीजे हैं. मगर, यहां एक बड़ी समस्या भी है, जिसके बारे में मैं आपको बताना चाहती हूं. यहां बीच में बहुत से आवारा कुत्ते हैं. बनावली समुद्र तट पर मुझे करीब 10 कुत्तों ने घेर लिया. उन्होंने मुझ पर हमला कर दिया. इस बीच स्थानीय मछुआरे पेले ने मुझे बचाया.
यह बहुत बहादुरी भरा काम था और मैं इसकी प्रशंसा करती हूं. मैं गोवा के पर्यटन मंत्री से कहना चाहती हूं कि आवारा कुत्तों के लिए केयर हाउस बनाए जा सकते हैं. इस बीच, रूसी महिला पर्यटक को कुत्तों के चंगुल से बचाने वाले मछुआरे पेले ने भी मांग की कि सरकार को गोवा में समुद्र तट पर घूम रहे कुत्तों की उचित देखभाल करनी चाहिए.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










