
गुवाहाटी T20 में रिकॉर्ड्स की बारिश... भारतीय टीम ने पाकिस्तान की बराबरी की, अभिषेक शर्मा भी छाए
AajTak
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को गुवाहाटी टी20 मैच में धो दिया. इस मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड्स बने. भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तो बल्ले से जबरस्त प्रदर्शन किया और महज 14 बॉल पर फिफ्टी पूरी कर ली.
भारतीय टीम ने गुवाहाटी टी20I मुकाबले में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंद दिया. रविवार (25 जनवरी) को खेले गए इस मैच में भारतीय टीम को जीत के लिए 154 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 10 ओवरों में ही हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली.
भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 60 गेंद बाकी रहते जीत हासिल कर ली. यह किसी फुल मेम्बर (FM) टीम की ओर से 150 या उससे ज्यादा का टारगेट का पीछा करते हुए सर्वाधिक गेंद बाकी रहते हासिल की गई जीत रही. भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2024 में किंग्स्टन टी20 मैच में 37 गेंद बाकी रहते मुकाबला जीत लिया था.
150+ चेज में सर्वाधिक गेंद बाकी रहते टी20I जीत (FM टीम्स) 60 गेंदें (भारत बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी 2026) 37 गेंदें (वेस्ट इंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, किंग्स्टन 2024) 33 गेंदें (इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, लाहौर 2022 ) 32 गेंदें (साउथ ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, जोहानिसबर्ग 2016)
देखा जाए तो भारतीय टीम की ये लगातार 11 वीं टी20I सीरीज जीत रही है. अब वो लगातार सबसे ज्यादा टी20 सीरीज जीतने वाली फुल मेम्बर्स टीम की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गई है. बता दें कि पाकिस्तान ने भी 2016-18 के दौरान लगातार 11 टी20 सीरीज अपने नाम की थी.
लगातार सबसे अधिक T20I सीरीज जीत (FM टीम्स): 11* (भारत 2024 से अब तक) 11 (पाकिस्तान 2016-18) 7 (भारत 2017-18) 6 (भारत 2019-21)
भारतीय टीम ने अपने घर पर लगातार 10 टी20 सीरीज जीती हैं, जो फुल मेम्बर टीम के लिए सर्वाधिक है. इस मामले में ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे नंबर पर है, जिसने 2006 से 2010 के दौरान अपने घर पर लगातार 8 टी20 सीरीज अपने नाम की थी.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










