
गुरुग्राम: हर्बल दवाइयों के नाम पर हो रही थी ठगी, फर्जी कॉल सेंटर से 4 लड़कियां समेत 11 गिरफ्तार
AajTak
गुरुग्राम पुलिस ने डूंडाहेड़ा गांव में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया, जहां हर्बल दवाइयों के नाम पर ठगी हो रही थी. मौके से पुलिस ने 4 लड़कियों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया. उनके पास से 2 लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन और नकली दवाइयां जब्त कीं. आरोपी दी वैदिक आयुर्वेदिक नाम से फेसबुक पेज बनाकर हर्बल दवाइयों का विज्ञापन कर रहे थे.
गुरुग्राम पुलिस ने डूंडाहेड़ा गांव में फर्जी तरीके से चल रहे कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जहां हर्बल दवाइयों के नाम पर ठगी की जा रही थी. इस कॉल सेंटर से 4 लड़कियों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 6 जनवरी को साइबर क्राइम यूनिट वेस्ट को सूचना मिली थी कि डूंडाहेड़ा गांव में फर्जी कॉल सेंटर संचालित हो रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और इस कॉल सेंटर को बंद कराया.
आरोपी दी वैदिक आयुर्वेदिक नाम से फेसबुक पेज बनाकर स्वर्गीय डॉक्टर राजीव दीक्षित के नाम पर हर्बल दवाइयों का विज्ञापन कर रहे थे. जब लोग विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क करते थे या फेसबुक पेज पर डिटेल भरते थे, तो आरोपी उनसे ऑर्डर लेकर पैसे बैंक खातों में जमा कराते थे. इसके बाद, नकली दवाइयां भेजी जाती थीं. कुछ मामलों में क्यूआर कोड और यूपीआई आईडी के जरिए अतिरिक्त पैसे ठगे जाते थे.
फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़
पुलिस ने बताया कि अमनदीप और रंजीत इस कॉल सेंटर के संचालक हैं. वो अन्य लोगों को 18-20 हजार रुपये की सैलरी और ज्यादा बिक्री पर बोनस देकर काम पर रखते थे. आरोपियों ने स्वीकार किया कि वो पिछले 9-10 महीनों से ठगी कर रहे थे.
पुलिस ने 11 लोगों को अरेस्ट किया
पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल किए गए 2 लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन और नकली दवाइयां जब्त की हैं. सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 318, 319, 612BNS और आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










