
गुड-लुकिंग लोग देखते ही लड़खड़ा जाती है महिला, नजर झुकाकर चलने को मजबूर
AajTak
इंग्लैंड में रहने वाली एक महिला बेहद अजीबोगरीब परेशानी से जूझ रही हैं. इस दुर्लभ ब्रेन डिसऑर्डर के चलते वे अक्सर पब्लिक में सर झुका कर चलने को मजबूर हैं क्योंकि जब भी वे किसी आकर्षक शख्स को देखती हैं तो उनके पैर लड़खड़ाने लगते हैं और उनके नीचे गिरने का डर रहता है.
इंग्लैंड में रहने वाली एक महिला बेहद अजीबोगरीब परेशानी से जूझ रही हैं. इस दुर्लभ ब्रेन डिसऑर्डर के चलते वे अक्सर पब्लिक में सिर झुका कर चलने को मजबूर हैं क्योंकि जब भी वे किसी आकर्षक शख्स को देखती हैं तो उनके पैर लड़खड़ाने लगते हैं और उनके नीचे गिरने का डर रहता है. 32 साल की क्रिस्टी ब्राउन इंग्लैंड के चेशायर शहर में रहती हैं. उन्हें केटाप्लेक्सी की समस्या है. ये एक ऐसा डिसऑर्डर है जो गुस्सा, खुशी और डर जैसे स्ट्रॉन्ग इमोशन के चलते ट्रिगर हो सकता है जिसके चलते अचानक मांसपेशियों में पेरालेसिस जैसी स्थिति पैदा हो जाती है और क्रिस्टी लड़खड़ाने पर मजबूर हो जाती हैं. इस कंडीशन को सबसे ज्यादा नारकोलेप्सी के साथ संबंध के तौर पर देखा जाता है. क्रिस्टी ने अपनी इस समस्या के बारे में बात करते हुए कहा कि ये बेहद शर्मिंदा करने वाली परेशानी है. मैं जब भी किसी ऐसे शख्स को देखती हूं जो गुड-लुकिंग होता है तो मेरे पैर लड़खड़ाने लगते हैं और अगर मैं अपने आपको ना संभालूं तो मुझे नीचे गिरने का डर रहता है. इसलिए मैं अपनी सुरक्षा के लिए पब्लिक में नीचे देख कर ही चलती हूं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










