
गुजरात: 32 साल के बेटे को पिता ने बताई ऐसी सच्चाई, सुनकर खिसक गई पैरों तले जमीन! CM से लगाई ये गुहार
AajTak
गुजरात में रहने वाले इस 32 वर्षीय शख्स का नाम केवल केदार जोशी है. उनके पिता 2019 में जब कोरोनाग्रस्त हो गए थे तब उन्होंने बताया कि वो उनका गोद लिया बेटा है. ये बात सुनते ही केवल के पैरों तले जमीन खिसक गई और वो अपने जन्म देने वाले माता-पिता को ढूंढने के लिए निकल पड़े.
गुजरात के आणंद में 32 साल का एक शख्स अपने माता-पिता को ढूंढने निकला है. दरअसल, उसको पता चला है कि जन्म के समय आणंद अस्पताल के एक डॉक्टर ने उसे दूसरे के हाथ बेच दिया था. जो लोग बचपन से उसकी देखभाल कर रहे हैं वो उसके असली माता-पिता नहीं है. शख्स ने आणंद अस्पताल पहुंचकर छानबीन की है. ज्यादा कुछ पता नहीं चलने पर उसने CMO, गृह विभाग और राज्यपाल को अर्जी देकर मदद की गुहार लगाई है.
शख्स ने बाल तस्करी के आरोप में डॉक्टर को सजा दिलाने की मांग की है. साथ ही जन्म देने वाले माता-पिता को ढूंढ निकालने की अपील की है. फिलहाल, आणंद टाउन पुलिस ने उसकी अर्जी के आधार पर पूछताछ शुरू कर दी है.
आइए जानते हैं पूरा मामला
बता दें कि 32 वर्षीय शख्स का नाम केवल केदार जोशी है. वो मूल रूप से खेड़ा जिले के नडियाद के रहने वाले हैं. जोशी ट्रैवल व्यवसाय से जुड़े हैं. उनके पिता केदार जोशी 2019 में जब कोरोना काल चल रहा था तभी कोरोनाग्रस्त हो गए थे. इसी दौरान उन्होंने केवल को बताया कि वो उनका गोद लिया बेटा है.
केदार जोशी ने बताया कि 14 साल से उनके संतान नहीं हो रही थी. तभी आणंद के होम्योपैथिक डॉक्टर कनू नायक से केवल को गोद लिया था. ये बात सुनते ही केवल के पैरों तले जमीन खिसक गई और वो अपने जन्म देने वाले माता-पिता को ढूंढने के लिए निकल पड़े. वो उस डॉक्टर की भी तलाश में जुट गए जिसने उन्हें बेचा था. ताकि उसको सजा दिलाई जा सके. इसके लिए केवल ने कई जासूसी फिल्में देखीं. पत्नी की भी मदद ली.
हालांकि, काफी खोजबीन के बाद भी केवल जोशी अपने असली माता-पिता तक नहीं पहुंच सके. ऐसे में उन्होंने डॉक्टर कनू नायक के खिलाफ बाल तस्करी का केस रजिस्टर करवाने और पैरेंट्स को ढूंढने के लिए CMO (मुख्यमंत्री ऑफ़िस) में गुहार लगाई है. केवल ने CMO, गृह विभाग और राज्यपाल तक को ऑनलाइन अर्जी दी है, जिसके बाद आणंद पुलिस ने केस की जांच पड़ताल शुरू की है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









