
गुजरात में लंबी मूंछ रखने पर एक दलित पर 11 लोगों ने किया हमला, अब तक तीन लोग गिरफ्तार
ABP News
पुलिस उपाधीक्षक डी एस व्यास ने सोमवार को बताया कि अनुसूचित जाति के सुरेश वाघेला ने शिकायत की है कि लंबी मूंछ रखने के कारण अन्य पिछड़ा वर्ग के 11 लोगों ने उस पर हमला किया.
गुजरात में अहमदाबाद के वीरमगाम तालुका में लंबी मूंछ रखने पर एक दलित व्यक्ति पर 11 व्यक्तियों ने कथित रूप से हमला कर दिया. इस सिलसिले में अब तक तीन लोग गिरफ्तार किये गये हैं. पुलिस उपाधीक्षक डी एस व्यास ने सोमवार को बताया कि अनुसूचित जाति के सुरेश वाघेला ने शिकायत की है कि लंबी मूंछ रखने के कारण अन्य पिछड़ा वर्ग के 11 लोगों ने उस पर हमला किया. व्यास ने कहा, ‘‘ वाघेला का अस्पताल में उपचार चल रहा है. हमने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.’’ वाघेला की प्राथमिकी के अनुसार रविवार को कराथकल गांव में उसके घर के बाहर धमा ठाकोर की अगुवाई में लोगों का एक समूह पहुंच गया और उन सभी ने लंबी मूंछ रखने को लेकर उसे जातिवादी गालियां दीं.More Related News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












