
गुजरात: तेज़ रफ़्तार कार चालक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत
AajTak
सूरत के लसकाना इलाके में एक कार चालक द्वारा दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी गई. जिससे 3 लोगों की मौत हो गई. यह घटना पास लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है.
सूरत के लसकाना इलाके में एक कार चालक द्वारा दो बाइक सवारों को टक्कर मारने की घटना सामने आई है. इस घटना में बाइक सवार पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हुई है. साथ ही हादसे की यह घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है.
सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि सड़क पर सामान्य रूप से वाहनों की आवाजाही चल रही है. इसी बीच एक तेज रफ्तार आ रही कार अनियंत्रित होकर वाहनों को चीरते हुए सड़क पर आगे निकलती है. इस दौरान तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए थे.
यह भी पढ़ें: बस और ट्रक की टक्कर, टाटा सूमो का भी एक्सीडेंट… Jaunpur में दो सड़क हादसों में 9 की मौत, कई घायल
घायलावस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों में 32 वर्षीय राजेश मनसुख भाई गजेरा और उनकी पत्नी शोभना बेन मनसुख भाई गजेरा शामिल हैं. जबकि हादसे में 48 वर्षीय महेश भाई लाठियां की भी मौत हुई है. सड़क से गुजर रहे वाहनों को टक्कर मारने वाले कार चालक को लसकाना पुलिस ने हिरासत में लिया है.
इस हादसे में मारे गए महेश भाई लाठिया के भतीजे सुरेश ने बताया कि एक कार चालक ने चार से पांच वाहनों को चपेट में लिया था. जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. उसमें एक महेश भाई लाठियां की भी मौत हो गई. वह मेरे चाचा लगते थे. आपको बता दें कि सूरत में कुछ दिनों के भीतर यह पांचवीं घटना है. जब कार चालक की गलती की वजह से जान गई है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












