
गुजरात: टिकट कटा तो बागी हुए बीजेपी के बड़े नेता, 6 बार के विधायक मधु श्रीवास्तव ने दिया पार्टी से इस्तीफा
AajTak
गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है. पार्टी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होने के बाद एक मौजूदा और 4 पूर्व विधायकों ने टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है. साथ ही निर्दलीय चुनाव लड़ने की धमकी भी दी है.
गुजरात में बीजेपी ने 166 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी की ओर से ऐलान होने के बाद एक मौजूदा और 4 पूर्व विधायकों ने टिकट नहीं मिलने पर बगावती रुख अपनाया है. बीजेपी के इन नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की धमकी दी है. हालांकि इनमें से कुछ नेताओं ने कहा है कि वे समर्थकों से परामर्श करने के बाद अपना अगला कदम उठाएंगे.
बीजेपी के पूर्व विधायक और पार्टी के जाने-माने आदिवासी चेहरा हर्षद वसावा ने शुक्रवार को अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित नंदोद सीट से निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. वसावा गुजरात बीजेपी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष हैं. वह 2002 से 2012 तक तत्कालीन राजपीपला सीट से विधायक चुने गए थे. जिस सीट से हर्षद वसावा ने नामांकन दाखिल किया है, नर्मदा जिले की उस नांदोद सीट पर अभी कांग्रेस का कब्जा है. इस सीट से बीजेपी ने डॉक्टर दर्शना देशमुख को उतारा है. बीजेपी प्रत्याशी से नाखुश वसावा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और अपना नामांकन दाखिल कर दिया.
बता दें कि गुजरात विधानसभा की 182 सीटों पर 2 चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण में एक दिसंबर और दूसरे चरण में 5 दिसंबर को वोटिंग होगी. चुनाव के नतीजों का ऐलान 8 दिसंबर को किया जाएगा. वसावा ने कहा कि यहां असली और नकली बीजेपी है. हम उन लोगों को बेनकाब करेंगे, जिन्होंने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को किनारे कर दिया और नए लोगों को प्रमुख पद दिए. मैंने अपना इस्तीफा पार्टी को भेज दिया है. यहां के लोग जानते हैं कि विधायक रहते हुए यहां मैंने कितना काम किया है.
वाघोड़िया से 6 बार के विधायक का टिकट कटा
नर्मदा के पड़ोसी वडोदरा जिले में एक मौजूदा और दो पूर्व बीजेपी विधायक भी टिकट नहीं मिलने नाराज हैं. वाघोड़िया से छह बार के विधायक मधु श्रीवास्तव का टिकट काटते हुए इस बार बीजेपी ने अश्विन पटेल को उतारा है. इससे नाराज होकर मधु श्रीवास्तव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. श्रीवास्तव ने कहा था कि अगर उनके समर्थक चाहेंगे तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. वाघोड़िया के अलावा पड़रा सीट पर बीजेपी के पूर्व विधायक दिनेश पटेल उर्फ दीनू मामा को भी टिकट नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने कहा कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. इस सीट पर अभी कांग्रेस का कब्जा है, यहां से बीजेपी ने चैतन्यसिंह जाला को टिकट दिया है.
करजण के पूर्व विधायक की नाराजगी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








