
गाजा में फिर बरपा इजरायल का कहर, एयरस्ट्राइक में 60 से ज्यादा लोगों की मौत
AajTak
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दावा किया है कि गाजा में इजरायली हमलों में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई है. इजरायली इस बार हमलों ने भूमध्यसागरीय तट से लगभग 60 स्क्वायर किलोमीटर की दूरी को कवर करते हुए सुरक्षित क्षेत्र को प्रभावित किया है. जहां इजरायल के कहने पर फिलिस्तीनियों ने शरण ली थी.
दक्षिणी और सेंट्रल गाजा में इजरायली हवाई हमलों में मंगलवार की रात 60 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं. इसके अलावा इजरायल द्वारा घोषित सुरक्षित क्षेत्र पर भी हमला किया गया है. इजरायली हमले की जानकारी फिलिस्तीनी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दी है.
फिलिस्तीनी इस्लामी आतंकवादी ग्रुप हमास ने इजरायल पर अरब मिडिएटर और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा सीजफायर समझौते को पटरी से उतारने के लिए गाजा में हमले तेज करने का आरोप लगाया है. जबकि इजराइल का कहना है कि वह हमास के आतंकियों को जड़ से खत्म करने की कोशिश कर रहा है.
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दावा किया है कि गाजा में इजरायली हमलों में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई है. इजरायली इस बार हमलों ने भूमध्यसागरीय तट से लगभग 60 स्क्वायर किलोमीटर की दूरी को कवर करते हुए सुरक्षित क्षेत्र को प्रभावित किया है. जहां इजरायल के कहने पर फिलिस्तीनियों ने शरण ली थी.
खान यूनिस नासिर अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को सबसे घातक हमला मुवासी के दक्षिणी शहर खान यूनिस के बाजार की दुकानों पर हुआ जो उस इलाके के केंद्र है. साथ ही राहत शिविर शणार्थियों से भरे थे. इस हमले में 17 लोगों की मौत हो गई.
इजरायल का कहना है कि वह हमास के आतंकवादियों का पीछा कर रहा है जो हमलों के बाद अंडरग्राउंड टनल नेटवर्क को उखाड़ने के बाद नागरिकों के बीच छुपे हुए हैं. इस हमले का जिक्र करते हुए इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि उसने खान यूनिस के पश्चिम में इस्लामिक जिहाद की नौसेना यूनिट के कमांडर को निशाना बनाया. उन्होंने कहा कि वह उन रिपोर्टों पर विचार कर रही है, जिसमें कहा गया है कि नागरिकों की मौत हुई है.
'शनिवार को मारे गए थे 90 लोग'

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






