
गाजा में इजरायल ने फिर बरपाया कहर, 24 घंटे में 64 की मौत, मलबे में दफन जिंदा लोग
AajTak
इजरायली सेना इस वक्त कई मोर्चों पर जंग लड़ रही है. गाजा में हमास, लेबनान में हिजबुल्लाह और यमन में हूती विद्रोहियों के साथ भीषण जंग जारी है. हर जगह आईडीएफ कहर बरपा रही है. शनिवार को यमन में जबरदस्त हवाई हमले के बाद इजरायल ने गाजा में एक बार फिर कहर बरपाया है.
इजरायली सेना इस वक्त कई मोर्चों पर जंग लड़ रही है. गाजा में हमास, लेबनान में हिजबुल्लाह और यमन में हूती विद्रोहियों के साथ भीषण जंग जारी है. हर जगह आईडीएफ कहर बरपा रही है. शनिवार को यमन में जबरदस्त हवाई हमले के बाद इजरायल ने गाजा में एक बार फिर कहर बरपाया है. यहां हुए हवाई हमलों में पिछले 24 घंटे के अंदर 64 लोग मारे गए हैं, जबकि 105 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि पिछले 24 घंटों के दौरान इजरायली सेना ने अपने हमले तेज कर दिए हैं. हर तरफ अफरा-तफरी मची हुई है. कई पीड़ित जिंदा मलबे के नीचे दबे हुए हैं. लोगों के शव सड़कों पर हैं. लेकिन भीषण हवाई हमलों की वजह से नागरिक सुरक्षा दल उन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. इजरायल का कहना है कि हमास के लड़ाके लोगों की आड़ में रिहायशी इलाकों में छिपकर हमले कर रहे हैं.
आईडीएफ ने अपने एक बयान में कहा है कि UNRWA मुख्यालय में खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी ली गई. यहां से सेना के जवानों ने भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, हमास के नौसैनिक कमांडो के उपकरण, सैन्य जैकेट, राइफलें और खुफिया सामग्री बरामद की है. पिछले सप्ताह में 150 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया है और लगभग 100 से अधिक आतंकवादी बुनियादी ढांचे नष्ट कर दिए गए हैं.
उधर, इजरायल ने पहली बार यमन में बड़ा हमला किया है. शुक्रवार को तेल अवीव पर हुए ड्रोन हमले के जवाब में शनिवार को इजरायली सेना ने हूती विद्रोहियों को ठिकाने को निशाना बनाया. इजरायल ने होदैदा पोर्ट और पावर स्टेशन पर हवाई हमला किया. इसके बाद होदैदा पोर्ट पर भीषण आग लग गई. इसके जवाब में हूती विद्रोहियों ने भी इजरायल पर मिसालइ दागे, लेकिन आईडीएफ ने उन्हें हवा में ही मार गिराया.
इजरायल डिफेंस फोर्सेस के इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 87 लोग घायल हुए हैं. इस हमले के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेन्ताहू ने चेतावनी दी है कि जो भी उन्हें नुकसान पहुंचाएगा उसका अंजाम गाज़ा और लेबनान जैसा ही होगा. नेतन्याहू ने कहा, ''युद्ध की शुरुआत से ही मैंने यह स्पष्ट कर दिया था कि हमें नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा.''
इधर, फिलिस्तीन के हथियारबंद संगठन हमास की कैद से इजरायली बंधकों की रिहाई के लिए भारी विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है. शनिवार को एक बार फिर तेल अवीव की सड़कों पर हजारों लोग उतर आए और बंधकों की रिहाई के लिए इजरायल की सरकार से हमास से समझौते की मांग की है. लोगों को डर है कि यदि गाजा में युद्ध लंबा खींचता है तो वहां ज्यादा बंधक मारे जाएंगे.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








