
गाजा के अल शिफा में इजरायली सेना का ऑपरेशन जारी, IDF का दावा- अस्पताल के बगल में एक महिला बंधक का शव मिला
AajTak
इजरायल की सेना 50 घंटों से ज्यादा समय से गाजा के अल शिफा अस्पताल में सर्च ऑपरेशन चला रही है. इस बीच आईडीएफ ने दावा किया है कि अस्पताल के बगल वाली बिल्डिंग से 7 अक्टूबर को बंधक बनाई गई एक महिला का शव बरामद हुआ है.
इजरायल की सेना को गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफा में घुसे हुए 50 घंटों से ज्यादा का समय बीत गया है. इस दौरान आईडीएफ ने हमास द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार और अन्य सैन्य उपकरण बरामद किए हैं. अब इजरायली सेना ने दावा किया है कि जिन लोगों को 7 अक्टूबर को बंधक बनाया गया था, उनमें से एक 65 वर्षीय महिला का शव मिला है.
आईडीएफ ने बताया येहुदित वीस (65) नाम की महिला का शव अल शिफा अस्पताल के पास मिला है. जो कि किंडरगार्टन के बच्चों के साथ काम करती थी. बीते 7 अक्टूबर को येहुदित को हमास के लड़कों ने किबुत्ज बेरी में उनके घर से किडनैप किया था. उनके पति श्मुलिक वीस की घर पर ही हत्या कर दी गई थी. येहुदित और श्मुलिक के 5 बच्चे हैं.
इसके अलावा इजरायली सेना ने दावा किया है कि जहां येहुदित का शव मिला, वहां एके-47, आरपीजी और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं.
इस बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सीबीएस को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि हमारे पास जानकारी कि हमास ने कई बंधकों को अल शिफा अस्पताल में कैदी बनाकर रखा है. उन्होंने कहा कि यही वजह है कि हम अस्पताल में दाखिल हुए. उन्होंने आगे कहा कि अगर वे वहां थे, तो उन्हें बाहर निकाल लिया गया है. नेतन्याहू ने आगे कहा, बंधकों के बारे में खुफिया जानकारी है, लेकिन जितना कम उसके बारे में कहूंगा, उतना बेहतर होगा.
इजरायली सेना लगातार दावा कर रही है कि अल शिफा हॉस्पिटल के नीचे हमास का एक प्रमुख ऑपरेशन कमांड सेंटर है और हमास के लड़ाके मरीजों, कर्मचारियों और नागरिकों का इस्तेमाल अपनी ढाल बनाने के लिए करते हैं. अमेरिका ने भी मंगलवार को पुष्टि की कि हमास और इस्लामिक जिहाद शिफा और अन्य गाजा अस्पतालों और उनके नीचे सुरंगों का इस्तेमाल छिपने और अपने सैन्य अभियानों को चलाने और बंधकों को रखने के लिए करते हैं.
आईडीएफ के प्रवक्ता हगारी ने कहा कि हम अल शिफा अस्पताल में बीते 48 घंटे से काम कर रहे हैं, यह एक जटिल ऑपरेशन है. यह एक बड़ा परिसर है. उन्होंने कहा कि हमें ऑपरेशन में भूमिगत बुनियादी ढांचे और हथियार मिले और बंधकों से जुड़ी हुई जानकारी मिली. इसके अलावा अस्पताल के बगल में हमें एक महिला का शव भी मिला.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.






