
गलगोटिया को महंगा पड़ा चीनी रोबोट! बिजली काटकर AI समिट से निकाला, सरकार ने क्यों कहा- 'नेशनल एम्बैरसमेंट'
ABP News
Galgotias University AI Summit: गलगोटिया यूनिवर्सिटी के चीनी रोबोट का मामला गहराता जा रहा है. समिट से यूनिवर्सिटी को निकाल दिया गया है और अब सरकार ने इसे नेशनल एम्बैरसमेंट बताया है.
इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के रोबोडॉग विवाद ने पूरे देश में हंगामा मचा दिया है. एक तरफ यूनिवर्सिटी का कहना है कि रोबोट ‘ओरियन’ को उन्होंने कभी अपना इनोवेशन नहीं बताया, बस स्टूडेंट्स की रिसर्च के लिए खरीदा था. दूसरी तरफ सरकार ने इसे ‘मिसइनफॉर्मेशन’ और ‘नेशनल एम्बैरसमेंट’ बताया और स्टॉल खाली करने का आदेश दे दिया.
सरकार ने चीनी रोबोट पर तोड़ी चुप्पी
इस पूरे मामले पर IT सेक्रेटरी एस. कृष्णन ने साफ कहा, ‘एग्जिबिटर्स को ऐसे आइटम्स नहीं दिखाने चाहिए जो उनके नहीं हैं.’ सरकार ने इसे मिसइनफॉर्मेशन बताया और कहा कि समिट में सिर्फ जेनुइन और ओरिजिनल वर्क को जगह मिलनी चाहिए. 18 फरवरी को स्टॉल की बिजली काट दी गई और यूनिवर्सिटी को तुरंत एक्सपो खाली करने का आदेश दिया गया. सरकारी सूत्रों ने इसे ‘नेशनल एम्बैरसमेंट’ बताया.
कृष्णन ने आगे कहा कि यूनिवर्सिटी ने स्टॉल खाली कर दिया, लेकिन गौड़ ने कहा कि उन्हें कोई आधिकारिक कम्युनिकेशन नहीं मिला था. हमारा मकसद इसे किसी और तरह से अवसर के रूप में इस्तेमाल करना नहीं है. हम यहां प्रदर्शित की जाने वाली चीजों को लेकर कोई विवाद नहीं चाहते हैं.













