
खालिस्तानियों के निशाने पर दूतावासों में तैनात भारतीय अधिकारी! इन 3 देशों में लगे पोस्टर्स
AajTak
विदेश में मौजूद भारतीय दूतावासों में तैनात अधिकारी खालिस्तानियों के निशाने पर हैं. कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका में उनके खिलाफ पोस्टर्स लगे हैं. पोस्टर्स में इन भारतीय अधिकारियों को हरदीप सिंह निज्जर की मौत का जिम्मेदार ठहराने की कोशिश हुई है.
कनाडा में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद खालिस्तानी आतंकी बौखलाए हुए हैं. अब उनकी तरफ से विदेश में तैनात भारतीय अधिकारियों को धमकाने की कोशिश हो रही है. इसके लिए कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका में पोस्टर चिपकाए गए हैं.
पोस्टर्स में विदेश में तैनात भारतीय अधिकारियों को हरदीप सिंह निज्जर की मौत का जिम्मेदार ठहराने की कोशिश हुई है. इसके साथ पोस्टर्स में 8 जुलाई को कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका में अलग-अलग जगहों पर रैलियां निकालने की बात कही गई है. इन सभी रैलियों का अंत वहां स्थित भारतीय दूतावास पर किया जाएगा, ऐसा लिखा है.
खालिस्तानी आतंकियों ने 8 जुलाई को कनाडा, अमेरिका और यूके में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की याद में सपोर्ट मार्च निकालने का प्लान बनाया है. इसकी आड़ में वह अपने खालिस्तानी अलगाववादी प्रोपेगेंडा को हवा दे रहा है.
ISI से मिल रही मदद
खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, गुरपतवंत सिंह पन्नू और अन्य खालिस्तानी अलगाववादियों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से खुली म दद मिल रही है. अब विदेश में स्थित भारतीय दूतावासों में तैनात इन अधिकारियों को भ्रामक पोस्टर्स के जरिए डराया जा रहा है. पोस्टर्स में भारतीय अधिकारियों के नाम और उनकी पोस्ट भी लिखी हुई है. साथ ही दावा किया गया है कि ये ही लोग हरदीप सिंह निज्जर के हत्यारे हैं.
कौन था हरदीप सिंह निज्जर?

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










