
खाद, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर राहुल गांधी का निशाना, बताया मोदी सरकार ने क्या बढ़ाया और क्या घटाया?
ABP News
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस सरकार ने GST और पेट्रोल डीज़ल के दाम बढ़ाए हैं और कृषि सब्सिडी घटना दी है.
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज मोदी सरकार को निशाने पर लिया. उन्होंने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया कि मोदी सरकार ने GST व पेट्रोल, डीज़ल, और खाद के दाम बढ़ाए हैं और कृषि सब्सिडी घटा दी है. राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने केंद्र की गरिमा घटा दिया है. कांग्रेस नेता ने कहा, '' मोदी सरकार ने क्या बढ़ाया?- GST व पेट्रोल डीज़ल खाद के दाम. मोदी मित्रों की आय. अन्नदाता पर महामारी में भी अत्याचार.'' उन्होंने आगे लिखा, ''घटाया क्या?- कृषि सब्सिडी. किसान की आय. केंद्र सरकार की गरिमा.''More Related News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












