
क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज, दोबारा शुरु हो सकती है ये चैम्पियनशिप
AajTak
भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के क्रिकेट बोर्ड दस साल पहले बंद हो चुकी चैम्पियंस लीग टी twenty चैम्पियनशिप को फिर शुरू करने के लिए आपस में बातचीत कर रहे हैं. अगर इन दिग्गज क्रिकेट बोर्ड में एक बार फिर रजामंदी हो जाती है तो ये टूर्नामेंट एक बार फिर से शुरू हो सकता है. अगर इस टूर्नामेंट पर मुहर लगती है तो पाकिस्तान सुपर लीग, पीएसएल और इंडियन प्रीमियर लीग, आईपीएल के खिलाड़ी भी आपस में एक-दूसरे से खेलते हुए दिख सकते हैं.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











