
क्रिकेट के नन्हे सितारे वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा सम्मान, प्रधानमंत्री वीर बाल पुरस्कार से नवाजे गए
AajTak
14 साल के वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा है. वैभव ने कम उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है. वैभव आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं.
उभरते हुए भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के लिए शुक्रवार (26 दिसंबर) का दिन बेहद खास रहा. 14 साल के वैभव को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा गया, जो भारत में बच्चों को दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवॉर्ड है. वैभव को यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया.
बता दें कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 5 से 18 साल के बच्चों को खेल, बहादुरी, नवाचार, विज्ञान, समाज सेवा और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है. इस साल कुल 20 बच्चों को इस सम्मान के लिए चुना गया था, जिनमें वैभव सूर्यवंशी भी शामिल थे.
राष्ट्रपति भवन में मौजूद रहने की वजह से वैभव सूर्यवंशी बिहार की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) 2025-26 में दूसरा मुकाबला नहीं खेल पाए. पिछले मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 190 रनों की शानदार पारी खेली थी. ऐसे में वैभव की बैटिंग देखने का फैन्स को शुक्रवार को मौका नहीं मिला. शुक्रवार को बिहार का सामना मणिपुर से हुआ.
वैभव सूर्यवंशी की गैरमौजूदगी की वजह बेहद खास थी. वैभव को समारोह के लिए सुबह जल्दी रिपोर्ट करने के निर्देश मिले थे और ऐसा सम्मान किसी खिलाड़ी के जीवन में एक बार ही मिलता है. समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी पुरस्कार विजेता बच्चों की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा, 'आप सभी की उपलब्धियां पूरे देश को प्रेरित करती हैं. आज सम्मानित हर बच्चा बराबर रूप से महत्वपूर्ण है. ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों की वजह से ही भारत दुनिया में चमकता है.'
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह भी कहा कि समय की कमी के कारण भले ही सभी के नाम ना लिए जा सकें, लेकिन हर बच्चे ने अपने-अपने क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया है. इसके साथ ही उन्होंने बच्चों की सफलता का श्रेय उनके माता-पिता और परिवारों को भी दिया.
अब माना जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में आगे नहीं खेलेंगे. उनका पूरा ध्यान अब अंडर-19 क्रिकेट की ओर रहेगा. उम्मीद है कि उन्हें 15 जनवरी से शुरू होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया जाएगा.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










