
क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में छाए रिंकू सिंह, मंगेतर प्रिया सरोज संग तस्वीरों ने लूटी महफिल, PHOTOS
AajTak
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की मसूरी में हो रही शाही शादी के जश्न में रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ पहुंचे. प्रिया ने सोशल मीडिया पर समारोह की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें दोनों का खास अंदाज दिखा. शादी समारोह में कई क्रिकेट सितारे शामिल हुए और मसूरी की वादियों में यह वेडिंग चर्चा का विषय बन गई.
क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी वंशिका चड्ढा संग मसूरी में शनिवार (14 मार्च) को हो रही है. इसी समारोह में भारतीय बल्लेबाज रिंकू भी अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ पहुंचे. प्रिया सरोज और रिंकू सिंह ने सोशल मीडिया पर शादी समारोह की कुछ खास तस्वीरें साझा कीं, जो खूब चर्चा में हैं.
उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन हो रही कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंच रही हैं. कुलदीप की वेडिंग से जुड़े समारोह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं.
मसूरी में शाही शादी का माहौल कुलदीप यादव और उनकी मंगेतर वंशिका की शादी का आयोजन मसूरी के प्रतिष्ठित होटल सवोय (Hotel Savoy) में है. शादी समारोह के लिए होटल को पूरी तरह बुक किया गया है और करीब 80 कमरे मेहमानों के लिए आरक्षित रखे गए हैं. होटल परिसर के अंदर भव्य मंडप तैयार किया गया है, जबकि संगीत और अन्य समारोहों के लिए अलग-अलग विशेष व्यवस्था की गई है.
क्रिकेट सितारों की एंट्री शादी समारोह में कई क्रिकेटर पहुंच चुके हैं. इनमें रिंकू सिंह के अलावा युजवेंद्र चहल, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ और कोच टी दिलीप उत्तराखंड पहुंचे . इससे पहले कशादी के जश्न की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. इन तस्वीरों में कुलदीप अपनी होने वाली दुल्हन वंशिका के साथ डांस करते नजर आए.
हल्दी समारोह में भी खूब मस्ती देखने को मिली, जहां चहल ने भी जमकर ठुमके लगाए और माहौल को और रंगीन बना दिया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









