
क्राइम थ्रिलर से लेकर फैमिली ड्रामा तक, इस हफ्ते थियेटर में धमाका करेंगी साउथ की ये चार फिल्में
ABP News
South Film Releasing in Theaters This Week: इस हफ्ते अलग-अलग जॉनर की कई बेहतरीन और दिलचस्प साउथ फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. आइए देखते है लिस्ट में कौन सी फिल्में शामिल है.
साउथ फिल्मों के फैंस के लिए यह हफ्ता काफी खास रहने वाला है. इस वीक अलग-अलग जॉनर की कई शानदार फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों में क्राइम थ्रिलर, सस्पेंस और फैमिली ड्रामा जैसी कहानियां देखने को मिलेंगी, जो दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देंगी. खास बात यह है कि इन फिल्मों में कई नए और दिलचस्प किरदार भी नजर आएंगे. ऐसे में साउथ सिनेमा पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह हफ्ता काफी एंटरटेनिंग रहने वाला है. आइए जानते हैं इस हफ्ते थिएटर में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं.
वेंजेंसडायरेक्टर राहुल अशोक की तमिल फिल्म 'वेंजेंस' 13 मार्च को थियेटर में रिलीज होगी. इस फिल्म में अबरनाथी, इलावरासु, जॉन विजय, काली वेंकट, लिविंग्स्टन और वाईजी महेंद्रन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह एक पॉलिटिकल मिस्ट्री ड्रामा फिल्म है.
पुलिस फैमिली'पुलिस फैमिली' एक तमिल सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्म हैय इस फिल्म का निर्देशन बालू एम. ने किया है. फिल्म में सरवनन, काधल सुकुमार, राजा मलैसामी, निशा दुबे, सुरेका आर और रोजान लियोन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












