
क्या हो गया है दूल्हा-दुल्हन और बारातियों को... कहीं मछली पर बवाल, तो कहीं कूलर की हवा पर टूट गई शादी
AajTak
इन दिनों छोटी-छोटी बातों पर शादियां अंतिम समय में टूट जा रही हैं. कहीं खाने में मछली नहीं मिलने पर बवाल हो गया, तो कहीं कूलर की हवा नहीं मिलने पर बारात लौट गई. कहीं दूल्हा रूठ जा रहा है, तो कहीं दुल्हन शादी से इनकार कर दे रही है. बीते एक सप्ताह में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जब शादी होते-होते रह गई. वहीं एकाध जगहों पर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मुश्किल से शादी हो पाई.
बीते एक सप्ताह में यूपी और बिहार के अलग-अलग जगहों से ऐसे कुछ मामले सामने आए हैं, जब रस्म पूरी होने से पहले ही शादियां टूट गई. कुछ शादियां तो काफी मामूली वजहों से टूटी. वहीं कुछ मामलें में काफी मुश्किल से पुलिस को समझौता कराना पड़ा. वहीं बिहार के भागलपुर से एक ऐसा भी मामला सामने आया जब एक बाराती की हत्या कर दी गई. इस वजह से लड़का-लड़की का विवाह नहीं हो पाया. ऐसे ही कुछ घटनाओं की यहां चर्चा हो रही है.
बिहार के मुजफ्फरपुर में शुक्रवार की रात गायघाट से बारात बरूराज के धूम नगर पहुंची. दुल्हन के दरवाजे पर बरातियों का स्वागत हुआ.मगर ऐन मौके पर जयमाला के समय स्टेज पर पहुंची दुल्हन को देख कर दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया. दरअसल, लड़के ने दुल्हन बदल देने का आरोप लगाया. क्योंकि जयमाला स्टेज पर दुल्हन बनकर लड़की की छोटी बहन पहुंची हुई थी. इसी बीच पुलिस को भी लड़के वालों ने बुलाया लिया. तब जाकर मामला खुला. बताया जाता है कि
मुजफ्फरपुर में लहंगे के कारण बदल गई दुल्हन मुजफ्फरपुर के गायघाट के टुनटुन कुमार की शादी धूम नगर बखरी के सपना कुमारी से तय हुई. जब बारात आई तो दुल्हन को लहंगा पसंद नहीं आया और उसने शादी से साफ इंकार कर दिया. तब माता पिता ने उसे काफी समझाया फिर भी वो शादी के लिए तैयार नहीं हुई.फिर उसकी छोटी बहन को तैयार कर जयमाला के लिए भेज दिया गया. बरूराज थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी को समझाया. सभी को थाने पर लाया गया और वहां शादी की रस्म पूरी हुई
ये भी पढ़ें : पहले लहंगे पर विवाद, फिर स्टेज पर बदली दुल्हन... दूल्हे ने जमकर काटा बवाल, फिर...
बलिया में कूलर की वजह से टूट गई शादी यूपी के बलिया में एक शादी सिर्फ कूलर के चलते टूट गई. यहां बलिया के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में एक बारात आई हुई थी. बारात के लिए इस उमस भरी गर्मी में कूलर की व्यवस्था की गई थी. एक तरफ शादी की रस्में चल रही थी, दूसरी तरफ कूलर की हवा खाने को लेकर बारातियों में विवाद हो गया और फिर वेलोग लड़की के घर वालों से भिड़ गए. इसका खामियाजा दूल्हे को भुगतना पड़ा. दुल्हन के कहा कि जब शादी से पहले दूल्हे पक्ष के ये हाल हैं तो शादी के बाद न जाने क्या होगा. दुल्हन का मानना है कि अभी से झगड़ा शुरू हो गया है तो घर जाने पर क्या होगा.
नवगछिया में दूल्हे के मौसा को दुल्हन के भाई ने मार दी गोली नवगछिया के इस्माईलपुर में 14 जुलाई की रात शिवमन्दिर टोला के अर्जुन मंडल की बेटी पिंकी कुमारी की शादी थी. भागलपुर के पीरपैंती के मोहनपुर निवासी दीपक कुमार विवाह होने वाला था. बारात दुल्हन के घर पहुंचने ही वाली थी, तभी लड़की के फुफेरे भाई ने कहा कि दूल्हे की गाड़ी दुल्हन के घर पर लगेगी. दूल्हे के मौसा का कहना था कि गाड़ी दरवाजे तक नहीं जा पायेगी, क्योंकि सड़क के बीचों बीच बिजली का खंभा है. मौसा ने कहा कि मैं दूल्हे को गोद में लेकर दरवाजे तक जाऊंगा.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








