
क्या है PETN? जिसे हजारों पेजर में फिट करके 'मोसाद' ने करा दिए धमाके, हिजबुल्लाह पर बड़ी चोट
AajTak
यह विस्फोटक PETN यानी pentaerythritol tetranitrate एक अत्यधिक विस्फोटक रासायनिक सब्सटेंस है. यह प्लास्टिसाइजर के साथ मिलकर प्लास्टिक विस्फोटक बनाता है. इसे प्लास्टिक बमों में सबसे अधिक शक्तिशाली और खतरनाक माना जाता है. इसे डिटेक्ट करना बहुत मुश्किल है.
लेबनान और सीमावर्ती सीरिया के कुछ इलाकों में धड़ाधड़ हुए पेजर ब्लास्ट से पूरी दुनिया हैरान है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि जिन पेजर में ब्लास्ट हुए हैं, उनसे छेड़छाड़ कर उनमें विस्फोटक रखे गए थे. इसके लिए इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद को जिम्मेदार ठहराया गया है. ऐसे में जानना जरूरी है कि यह विस्फोटक आखिर है क्या?
यह विस्फोटक PETN यानी pentaerythritol tetranitrate एक रासायनिक सब्सटेंस है. यह प्लास्टिसाइजर के साथ मिलकर प्लास्टिक विस्फोटक बनाता है. इसे प्लास्टिक बमों में सबसे अधिक शक्तिशाली और खतरनाक माना जाता है. इसे डिटेक्ट करना बहुत मुश्किल है. इसके अणु बेहद संगठित होते हैं. इस वजह से सेंसर तक इसकी पहचान नहीं कर पाते. इसका इस्तेमाल अमोनियम नाइट्रेट और पोटेशियम नाइट्रेट के साथ किया जाता है, जिससे विस्फोट का असर व्यापक होता है. इस रासायनिक सब्सटेंस की खोज जर्मनी की सेना ने प्रथम विश्वयुद्ध के समय की थी.
आतंकी संगठनों में पॉपुलर है PETN
स्काई न्यूज अरबिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने हिजबुल्लाह के पेजर के भीतर PETN फिट किया था. इसे पेजर की बैटरीज पर लगाया गया था. इन पेजर्स में बैटरी के तापमान को बढ़ाकर विस्फोट किया गया. इस विस्फोटक का वजन 20 ग्राम से भी कम था.
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ये पेजर ताइवान की कंपनी के AP924 मॉडल के थे. पेजर की जो खेप ताइवान से लेबनान भेजी गई थी, उनमें हर पेजर पर एक से दो औंस का विस्फोटक लगा हुआ था. इस विस्फोटक को पेजर में लगी बैटरी के बगल में लगाया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, लेबनान में दोपहर 3.30 बजे इन पेजर्स पर एक मैसेज आया. इस मैसेज ने पेजर में लगे विस्फोटक को एक्टिवेट कर दिया.
दावा किया जा रहा है कि पेजर डिवाइसों में विस्फोट से पहले कई सेकेंड तक बीप की आवाज सुनाई दी. सूत्रों के मुताबिक, मोसाद ने दरअसल पेजर के अंदर बैटरी पर यह विस्फोटक लगाया था. इस विस्फोटक को किसी डिवाइस या स्कैनर से डिकेक्ट करना बहुत मुश्किल है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









