
क्या है Burning Man फेस्टिवल? जहां फंसे 70,000 लोग, जान की दुश्मन बनी कीचड़- VIDEOS
AajTak
Burning Man Festival: ये एक हफ्ते तक चलने वाला फेस्टिवल है, जिसमें लोग पारंपरिक नाच गाने का मजा लेने के लिए आते हैं. इस बार भी 70 हजार लोग यहां आए थे. लेकिन अब यहीं फंस गए हैं.
अमेरिका के नेवाडा राज्य में बर्निंग मैन फेस्टिवल का आयोजन किया गया. यहां इस कल्चरल फेस्ट का जश्न मनाने के लिए करीब 70 हजार लोग इकट्ठा हुए. लेकिन अब यहीं फंस गए हैं. ये उत्सव दक्षिणी नेडावा के एक रेगिस्तान में आयोजित किया गया था. मगर जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी, वही हुआ. महज 24 घंटे के भीतर 2-3 दिन के बराबर बारिश हुई, जिससे रेगिस्तान का रेत कीचड़ में तब्दील हो गया. हजारों लोग कीचड़ में ही फंस गए. वो चल भी नहीं पा रहे. यहां टॉयलेट ठीक से काम नहीं कर रहे. इस फेस्टिवल में इन्फ्लुएंसर, सेलिब्रिटी और बिलेनियर्स आते हैं.
अभी तक एक मौत भी दर्ज की गई है. आयोजकों ने मृतक से जुड़ी कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की लेकिन फेस्टिवल को बंद कर दिया है. यहां दूसरे वाहनों को आने की अनुमति नहीं दी जा रही. रेनो के उत्तर में लगभग 110 मील (177 किलोमीटर) दूर ब्लैक रॉक रेगिस्तान में 80,000 आर्टिस्ट, म्यूजीशियन और एक्टिविस्ट जंगल में कैंपिंग के साथ ही तरह तरह की परफॉर्मेंस देते हैं.
इससे पहले फेस्टिवल में साल 2018 में रुकावट आई थी, तब ऐसा धूल भरी आंधी के कारण हुआ था. फेस्टिवल में एंट्री अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ी थी. इसके अलावा कोरोना वायरस महामारी के वक्त भी कार्यक्रम को दो बार रद्द किया गया.
खाना और पानी बचाकर रखने की सलाह
शुक्रवार को पड़ी 1.3 सेंटीमीटर से अधिक बारिश ने इस साल भी मुसीबत खड़ी कर दी. अमेरिका के लैंड मैनेजमेंट ब्यूरो का कहना है कि अधिक कीचड़ के कारण गाड़ी चलाना सुरक्षित नहीं है. अगले कुछ दिनों में यहां और अधिक बारिश होने की आशंका है. लोगों को सलाह दी गई है कि खाना और पानी बचाकर रखें.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











