
क्या है प्यूबर्टी ब्लॉकर जिसपर UK में लगी पाबंदी, टीनएज बच्चे क्यों धड़ल्ले से ले रहे ये विवादित दवा?
AajTak
ब्रिटिश बच्चे अब अस्पताल में प्यूबर्टी ब्लॉकर का प्रिस्क्रिप्शन नहीं ले सकेंगे. वहां की नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) ने खुद ये फैसला लिया. ये वो दवाएं हैं, जो काफी विवादित रहीं. इसके विरोधी कहते हैं कि प्यूबर्टी ब्लॉकर से टीन-एज वाले लक्षण दिखना रुक जाते हैं. इससे जेंडर आइडेंटिटी ही खत्म हो रही है. साथ ही इसके दूसरे ज्यादा घातक खतरे भी हैं.
प्यूबर्टी वो उम्र है, जिसमें बच्चे का शरीर वयस्कों वाले लक्षण लेने लगता है. ये लड़के और लड़कियों दोनों में होने वाली कुदरती प्रोसेस है. लेकिन हाल के समय में इससे भी छेड़छाड़ हो रही है. ब्रिटेन समेत कई देशों में हॉर्मोन्स की दवाएं आ रही हैं, जो इस नेचुरल प्रक्रिया को रोक या इतना धीमा कर दें कि बच्चे का शरीर तो बड़ा हो, लेकिन उसमें एडल्टहुड के लक्षण न दिख सकें. अब इंग्लैंड के एनएसएस ने इसपर बैन लगा दिया.
क्या है प्यूबर्टी ब्लॉकर 12 से 14 साल की उम्र के बच्चों में प्यूबर्टी आने लगती है. इस दौरान उनमें फिजिकल बदलाव होते हैं, जो उन्हें साफ तौर पर लड़का या लड़की दिखाते हैं. बीते कुछ समय से इसे ब्लॉक करने यानी रोकने की कोशिश दिखने लगी. इसमें ऐसी दवाएं या इंजेक्शन दिए जाते हैं, जो सेक्स हॉर्मोन जैसे टेस्टॉस्टेरॉन और एस्ट्रोजन का बनना रोक दें. इस दवा को लेने पर ये नहीं होता कि जो बदलाव हो चुके, वे पलट जाएं, लेकिन ब्रेस्ट डेवलपमेंट, चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ आना, या आवाज का भारी होना जैसी बातें थम जाती हैं.
कितने बच्चे लेने लगे थे हॉर्मोन्स की दवाएं
कुछ समय से NHS में प्यूबर्टी ब्लॉकर के लिए आने वाले टीन-एज लड़के-लड़कियां बढ़ गए थे. हालात ये हुए कि उसे पॉलिसी डॉक्युमेंट जारी करते हुए अपने यहां इसपर रोक लगाना पड़ गया. उसका कहना है कि इसका गलत और धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है. साल 2021 से अगले एक वर्ष में 5 हजार से ज्यादा बच्चे NHS के उस खास क्लिनिक पहुंचे, जहां ये सर्विस मिलती है ताकि वे दवा ले सकें. अब ये क्लिनिक बंद होने जा रहे हैं.
किसलिए दी जा रही थी दवाएं इन हॉर्मोनल दवाओं को खासकर नॉन-बायनरी जेंडर की मदद के लिए बनाया गया था. ये वो लोग हैं, जो न खुद को स्त्री मानते हैं, न पुरुष. या इसे ऐसे समझते हैं, ये आमतौर पर एक ऐसे लिंग से पहचान करते हैं जो जन्म के समय उन्हें दिए गए जेंडर से अलग हो. यानी लड़की के रूप में जन्म हुआ, लेकिन वे खुद को लड़का महसूस करें या इसका उलट. वे इन दवाओं से अपने मुताबिक पहचान को बनाए रखने की कोशिश करने लगे. यहीं से विवाद शुरू हुआ.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.









