
क्या भारत में भी बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगी पाबंदी?
BBC
दक्षिण भारत के दो राज्यों के मंत्रियों ने हाल में कहा है कि वे यह जांच कर रहे हैं कि क्या ऐसी पाबंदी बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने में कारगर होगी
भारत में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदी लगाने को लेकर बहस तेज़ होती जा रही है. कई राज्यों के मंत्रियों ने कहा है कि वे ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में लागू हुए कानून का अध्ययन कर रहे हैं.
दक्षिण भारत के कम से कम दो राज्यों के मंत्रियों ने हाल में कहा है कि वे यह जांच कर रहे हैं कि क्या ऐसी पाबंदी बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने में कारगर होगी.
वहीं पिछले हफ़्ते पेश आर्थिक सर्वेक्षण में सिफ़ारिश की गई है कि केंद्र सरकार को बच्चों की उम्र के आधार पर सोशल मीडिया के इस्तेमाल की सीमाएं तय करने पर विचार करना चाहिए.
हालांकि, सरकार आर्थिक सर्वेक्षण की सिफ़ारिशें सरकार मानने के लिए बाध्य नहीं होती.
बीबीसी हिन्दी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
जानकारों का कहना है कि भारत में ऐसी पाबंदी लगाना आसान नहीं होगा और इसे कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.













