
'क्या भारत के पीएम पढ़े-लिखे होने चाहिए?' दिल्ली में एक बार फिर लगे पोस्टर
AajTak
इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली में पीएम मोदी के खिलाफ विवादास्पद पोस्टर लगाए गए थे.पोस्टर्स पर प्रिटिंग प्रेस की डिटेल्स न होने के मामले में कुल 138 एफआईआर दर्ज की गई थीं. इनमें से 36 मामले पीएम मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर को लेकर दर्ज किए गए थे. इतना ही नहीं पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया था.
दिल्ली में एक बार फिर पोस्टर्स लगाए गए हैं. इन पोस्टर्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा गया है. इन पोस्टर्स में लिखा है, क्या भारत के पीएम पढ़े लिखे होने चाहिए? ये पोस्टर आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर और आईटीओ मेट्रो स्टेशन के बाहर लगाए गए हैं.इससे पहले दिल्ली में 'मोदी हटाओ देश बचाओ' के पोस्टर्स लगाए गए थे. इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी.
इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली में पीएम मोदी के खिलाफ विवादास्पद पोस्टर लगाए गए थे.पोस्टर्स पर प्रिटिंग प्रेस की डिटेल्स न होने के मामले में कुल 138 एफआईआर दर्ज की गई थीं. इनमें से 36 मामले पीएम मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर को लेकर दर्ज किए गए थे. इतना ही नहीं पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया था.
दिल्ली पुलिस ने बताया था, इन पोस्टर्स पर प्रिटिंग प्रेस की डिटेल्स नहीं थी, यह नियमों का उल्लंघन है. इसे लेकर पुलिस ने डिफेसमेंट एक्ट और प्रिंटिंग प्रेस एक्ट के तहत एक्शन लेते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया.
AAP दफ्तर से निकली वैन में बरामद हुए थे पोस्टर
पुलिस ने बताया था कि आप दफ्तर से निकली एक वैन में 10 हजार से ज्यादा ऐसे पोस्टर्स जब्त किए गए थे. इन पर लिखा था, मोदी हटाओ देश बचाओ. इन पोस्टर्स पर न तो प्रिंटिंग प्रेस का नाम और ना ही छपवाने वाले का नाम लिखा हुआ था, जोकि डिफेसमेंट एक्ट और प्रिंटिंग प्रेस एक्ट का उल्लंघन है. सूत्रों के मुताबिक, दो प्रिंटिंग प्रेस को कुल एक लाख पोस्टर के ऑर्डर दिए गए थे.
ये प्रिंटिंग प्रेस नारायणा लोहा मंडी, खजूरी खास और सीमापुरी इलाके में हैं.प्रधानमंत्री पर टिप्पणी वाले ये पोस्टर्स नारायणा इलाके की लोहा मंडी में प्रिंटिंग प्रेस में छपवाए गए थे, जबकि बाकी पोस्टर्स सीमापुरी और खजूरी खास प्रिंटिंग प्रेस में छापे गए थे जो सार्वजनिक अलग-अलग शब्दों के लिए लगाए गए थे.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








