
क्या फिर शुरू होगी जंग... चीन के जासूसी जहाज ने ताइवान के समुद्री इलाके का नक्शा बनाया
AajTak
China फिर से ताइवान को युद्ध के लिए उकसा रहा है. उसने अपनी जासूसी जहाज के जरिए ताइवान के समुद्री इलाकों का नक्शा बनाया है. ये काम उसने तब किया जब दूसरे जासूसी जहाज से वह भारत और मालदीव के बीच निगरानी कर रहा था.
सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (CSIS) के रिसर्चर्स ने पता लगाया है कि पिछले साल के अंत के कुछ महीनों में चीन के जासूसी जहाज ने ताइवान के समुद्री तलहटी का नक्शा बनाया है. इस जहाज का नाम है झू हाई युन (Zhu Hai Yun). यह अत्याधुनिक मॉनिटरिंग और सर्विलांस यंत्रों से लैस है.
समुद्री मामलों के जानकार ने कहा है कि लोगों का ध्यान भारत-मालदीव-चीन के रिश्तों को लेकर था. इस तरफ किसी ने अपना ध्यान नहीं दिया. ताइवान के समुद्री इलाकों के तलहटी का नक्शा बनाने के बाद अब ये चर्चा है कि इससे चीन और ताइवान के बीच फिर से छोटी जंग की आशंका है. क्योंकि चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है.
चीन के नए हाई-टेक रिसर्च शिप ताइवान के समुद्री इलाकों के चारों तरफ घूमकर समुद्री नक्शे बनाए थे. यह चीन का बेहद दुर्लभ कदम है, जिसके जरिए वो ताइवान को चुनौती देना चाहता है. वह यह जानना चाहता है कि ताइवान के चारों तरफ समुद्री पर्यावरण कैसा है. चीन के इस जासूसी जहाज का मकसद मिलिट्री रिसर्च ही है.
यह भी पढ़ें: दुश्मन के राडार पर नहीं दिखेंगे China के फाइटर जेट, वैज्ञानिकों ने बनाया ऐसा डिवाइस
CSIS की रिपोर्ट के मुताबिक झू हाई युन जहाज लगातार इसी तरह के जांच-पड़ताल कर रहा है. ताइवान और चीन के बीच का संबंध दुश्मनी से भरा है. लेकिन एक्सपर्ट्स को लगता है कि ताइवान की खाड़ी में फिर से दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है. क्योंकि 2020 से लगातार चीन इस खाड़ी में अपनी हरकतों को बढ़ा रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









