
क्या गौतम गंभीर को ऋषभ पंत से वाकई दिक्कत है? इंग्लैंड दौरे के बीच उठी अफवाहें, जानें पूरी सच्चाई
AajTak
ऋषभ पंत के दो शतकों को लेकर जब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से सवाल पूछा गया था तो वो उखड़ पड़े. गंभीर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया. सवाल पूछे जाने लगे कि क्या गंभीर को ऋषभ पंत से नफरत है?
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ा था. उप-कप्कान ऋषभ पंत ने पहली इनिंग्स में 134 और दूसरी पारी में 118 रन बनाए थे. हालांकि इस प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ यह मुकाबला 5 विकेट से गंवा दिया.
गंभीर का बयान बना विवाद की वजह!
मुकाबले की समाप्ति के बाद ऋषभ पंत के दो शतकों को लेकर जब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से सवाल पूछा गया था तो वो उखड़ पड़े थे. गौतम गंभीर ने सवाल करने वाले रिपोर्टर को बीच में ही टोकते हुए कहा था, 'तीन और सेंचुरी भी लगे हैं. वो भी काफी सकारात्मक हैं. धन्यवाद.'
गौतम गंभीर ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा था, 'मुझे अच्छा लगता अगर आप कहते कि यशस्वी जायसवाल का शतक लगा, कप्तान के तौर पर शुभमन गिल का डेब्यू शतक लगा. केएल राहुल का शतक लगा और ऋषभ पंत के दो शतक लगे. तो कुल मिलाकर पांच शतक बने हैं. यह बेहतरीन आगाज रहा, लेकिन सवाल थोड़ा बेहतर हो सकता था. '
गौतम गंभीर का मकसद साफ था कि टीम की सफलता महत्वपूर्ण है, ना कि व्यक्तिगत कामयाबी. यह वही गंभीर हैं जिन्होंने एक दशक तक लोगों को यह याद दिलाया कि 2011 का वर्ल्ड कप एक सिक्स ने नहीं जिताया, बल्कि पूरी टीम ने मिलकर उसे जीता था. कभी-कभी ऐसा लगता है कि गंभीर व्यक्तिवाद के ही विरोधी नहीं हैं, वह व्यक्तिगत खेल के भी विरोधी हैं. अगर गंभीर से पूछा जाए कि उसेन बोल्ट या माइकल फेल्प्स में से कौन बेस्ट है, तो वह शायद जवाब में 'रिले टीम' कहेंगे.
खैर, लीड्स टेस्ट में गौतम गंभीर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया. सवाल पूछे जाने लगे कि क्या गंभीर ऋषभ पंत से नफरत करते हैं? क्या गंभीर को ऋषभ पंत से दिक्कत है? पंत को क्रेडिट देने में गंभीर को दिक्कत क्यों हो रही है? चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान पंत बेंच पर क्यों थे? वे टी20I टीम में क्यों नहीं हैं? उन्हें टेस्ट में भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की याद क्यों दिलाई जा रही है?

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











