
क्या आप जानते हैं 3GB डेली डेटा वाले Jio के इस लेटेस्ट प्लान के बारे में?
AajTak
Reliance Jio ने हाल ही में अपना 3,499 रुपये वाला एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है. इसे कंपनी की वेबसाइट और मायजियो पर देखा जा सकता है. इस प्लान में ग्राहकों को रोज 3GB डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स ऑफर किए जा रहे हैं.
Reliance Jio ने हाल ही में अपना 3,499 रुपये वाला एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है. इसे कंपनी की वेबसाइट और मायजियो पर देखा जा सकता है. इस प्लान में ग्राहकों को रोज 3GB डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स ऑफर किए जा रहे हैं. आइए जानते हैं जियो के इस नए प्लान के बारे में विस्तार से. आपको बता दें 3,499 रुपये वाला जियो का ये नया प्लान कंपनी के प्रीपेड लाइनअप का सबसे महंगा प्लान है. कंपनी के इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. साथ ही इसमें ग्राहकों को रोज 3GB डेटा भी ऑफर किया जा रहा है. ये प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. यानी 3,499 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 3GB डेली डेटा के हिसाब से टोटल 1,095GB डेटा ऑफर दिया जा रहा है. साथ ही आपको बता दें एक दिन में पूरा 3GB डेटा खत्म करने के बाद आपके नेट की स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










