
कौन हैं जम्मू-कश्मीर के आकिब डार? IPL नीलामी में 8.40 करोड़ की लगी बोली
AajTak
अबु धाबी में आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन चल रहा है. इस नीलामी में अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी डार पर जमकर बोली लगी. आकिब को आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ की मोटी रकम में अपने साथ जोड़ा.
अबु धाबी में आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन चल रहा है. इस नीलामी में अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी डार पर जमकर बोली लगी. आकिब को आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ की मोटी रकम में अपने साथ जोड़ा. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं आकिब डार और उनकी खूबी क्या है...
कौन हैं आकिब नबी डार आकिब नबी ने इस नीलामी के लिए अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा था. जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी पिछले कुछ सीजन से घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं. मूल रूप से स्विंग बॉलर आकिब ने हाल के दिनों में अपनी गेंदबाजी में बड़ा सुधार किया है, खासकर डेथ ओवर्स में.
सैय्यद मुश्ताक में मचाया धमाल
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने 7 मैचों में 13.26 की औसत से 15 विकेट लिए हैं. यह आंकड़े उनके बदले हुए गेम को साफ दिखाते हैं. आकिब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए नेट बॉलर की भूमिका निभा चुके हैं.
यह भी पढ़ें: ग्रीन ने गर्दा उड़ा दिया... ₹25.20 करोड़ के साथ बन गए IPL के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी
जानें आकिब की खूबियां

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











