
कौन हैं गुजरात विधानसभा में पहली बार पहुंचने पर नतमस्तक होने वाले BJP विधायक?
AajTak
जूनागढ़ से बीजेपी विधायक संजय कोरडिया विधानसभा भवन में प्रवेश करने से पहले नतमस्तक हुए. उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो बोले- ''जैसे में मंदिर जाकर नतमस्तक होता हूं, वैसे भी यहां पर हुआ, मैं विधानसभा को मंदिर मानता हूं.'' सोमवार को सभी विधायकों को शपथ दिलवाई गई.
हाल में संपन्न हुए गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election 2022) में बीजेपी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सत्ता में वापस आई है. बीजेपी को इस बार कुल 182 सीटों में से156 सीटें मिली हैं. अन्य पार्टियां एक बार फिर कम सीटों में सिमटी रह गईं. यूं कहें कि गुजरात में नाम का विपक्ष है.
नई सरकार में विधायकों का सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ. इस दौरान 182 विधायकों को शपथ दिलाई गई. जब नए एमएलए विधानसभा पहुंचे तो इन्हीं में शामिल बीजेपी विधायक संजय कोरडिया अपना सिर झुकाते हए विधानसभा भवन के सामने नतमस्तक हो गए.
जैसे मंदिर में नतमस्तक होता हूं, वैसे ही यहां भी हुआ
जूनागढ़ से बीजेपी के टिकट पर पहली बार विधायक बने संजय कोरडिया ने भी शपथ ली. जब कोरडिया विधानसभा भवन पहुंचे तो भवन में प्रवेश करने से पहले नतमस्तक हुए. उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो बोले- ''जैसे में मंदिर जाकर नतमस्तक होता हूं, वैसे भी यहां पर हुआ, मैं विधानसभा को मंदिर मानता हूं.''
योगेश पटेल ने ली प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ
शपथ ग्रहण के मौके पर मांजलपुर के विधायक योगेश पटेल ने प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ ली. गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने योगेश पटेल को शपथ दिलाई. प्रोटेम स्पीकर के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री, संसदीय कार्यमंत्री भी मौजूद रहे. गुजरात की 15वीं विधानसभा के सभी 182 विधायक को विधायक पद की शपथ ग्रहण कराई गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










