
कोहरे की वजह से पहली बार रद्द हुआ इंटरनेशनल मैच? जानें कब-कब विलेन बना फॉग
AajTak
लखनऊ में घने कोहरे और खराब दृश्यता के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20आई मुकाबला रद्द कर दिया गया. छह बार निरीक्षण के बाद अंपायरों ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए खेल न कराने का फैसला लिया.
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच रद्द हो गया. घने कोहरे के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला रद्द कर दिया गया. भारतीय टीम की जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने की उम्मीद में बड़ी संख्या में दर्शक इकाना स्टेडियम पहुंचे थे और दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की आस लगाए बैठे थे.
हालांकि, कोहरा इतना घना था कि अंपायरों ने छह बार मैदान का निरीक्षण करने के बाद यह फैसला किया कि मैच के लिए हालात अनुकूल नहीं हैं. मुकाबला रद्द किए जाने तक दोनों टीमें अपने-अपने ड्रेसिंग रूम में ही मौजूद थीं, क्योंकि तब तक तापमान भी काफी गिर चुका था. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि क्या यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार हुआ जब कोहरे की वजह से कोई मैच रद्द किया गया?
जानें कब-कब कोहरे के चलते रद्द हुआ मैच
इससे पहले भी ऐसा एक वाकया 1998 में फैसलाबाद में देखने को मिला था, जब पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच को कोहरे के कारण रद्द करना पड़ा था. सीरीज के तीसरे टेस्ट के दौरान फैसलाबाद में दोनों टीमों का स्वागत घने कोहरे ने किया था. दृश्यता इतनी कम हो गई थी कि दूसरे दिन के बाद अगली सुबह अधिकांश खिलाड़ी मैदान तक नहीं पहुंचे.
यह भी पढ़ें: IND vs SA 4th T20I Highlights: लखनऊ में घने कोहरे के चलते मैच रद्द, भारत-अफ्रीका के बीच नहीं हो सका चौथा टी20
चौथे दिन अंपायरों ने अंततः मैच को पूरी तरह रद्द करने का फैसला किया. हालांकि, कई कमेंटेटर्स का मानना था कि यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया, क्योंकि दिन के बाद के हिस्से में हालात में सुधार देखा गया था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को भी दिसंबर महीने में फैसलाबाद जैसे शहर में टेस्ट मैच आयोजित करने को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, जो सर्दियों के दौरान लगातार कोहरे के लिए जाना जाता है. कुछ वैसा ही जैसा दिसंबर में लखनऊ में मैच कराने को लेकर बीसीसीआई को आलोचना झेलनी पड़ी.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










