
कोविड-19: 94,052 नए मामले, बिहार के आंकड़ों में संशोधन के बाद बीते एक दिन में 6,148 लोगों की मौत
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर हो गई 29,183,121 हो गई है. बिहार में मौत के आंकड़ों में संशोधन के बाद राष्ट्रीय स्तर पर यह संख्या 359,676 हो गई है. विश्व में संक्रमण के 17.44 करोड़ से ज़्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 37.58 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं.
नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 94,052 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 29,183,121 हो गई. वहीं, बिहार के मृतक संख्या का एक बार फिर मिलान करने के बाद देश में 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 6,148 मामले सामने आए, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 359,676 हो गई. वैश्विक महामारी के कहर की शुरुआत से लेकर अभी तक एक दिन में संक्रमण से मौत के ये सर्वाधिक मामले सामने आए हैं. बीते बुधवार को बिहार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आंकड़ों में संशोधन किया गया, जिसके बाद से राज्य में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 9,429 हो गई, जो मंगलवार को 5,458 थी. इससे पहले बीते 12 फरवरी को अमेरिका में कोविड-19 से सबसे अधिक 5,444 मौतें दर्ज की गई थीं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





