
कोविड-19 संक्रमण के 90,928 नए मामले आए, ओमीक्रॉन वैरिएंट से पहली मौत हुई
The Wire
भारत में कोविड 19 वायरस के ओमीक्रॉन वैरिएंट के एक दिन में सर्वाधिक 495 नए मामले आए हैं. देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,51,09,286 हो गई है और मौत का आंकड़ा 4,82,876 हो चुका है. विश्व में संक्रमण के 29.78 करोड़ से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और 54.65 लाख से अधिक लोगों ने इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ा है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों में यह जानकारी दी गई.
ओमीक्रॉन स्वरूप के कुल मामलों में से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 797 मामले सामने आए, इसके बाद दिल्ली में 465, राजस्थान में 236, केरल में 234, कर्नाटक में 226, गुजरात में 204 और तमिलनाडु में 121 मामले सामने आए.
इस बीच देश में भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रॉन स्वरूप से मौत का पहला मामला बीते बुधवार को राजस्थान में सामने आया है.
मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में कोविड-19 के 90,928 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,51,09,286 हो गई है. करीब 200 दिन बाद सामने आए ये सर्वाधिक मामले हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





