
कोविड-19 संक्रमण के 37,379 नए मामले सामने आए, ओमीक्रॉन केस 1892 हुए
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 3,49,60,261 हो गए हैं और पिछले 24 घंटे में 124 लोगों की मौत के बाद इस महामारी की चपेट में आकर जान गंवाने वालों का आंकड़ा 4,82,017 पहुंच गया है. विश्व में संक्रमण के 29.25 करोड़ से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं और अब तक 54.49 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
नई दिल्ली: देश के 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रॉन’ के अब तक 1,892 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 766 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या विदेश चले गए हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक, नए स्वरूप के महाराष्ट्र में सबसे अधिक 568 मामले सामने आए हैं. इसके बाद दिल्ली में 382, केरल में 185, राजस्थान में 174, गुजरात में 152, और तमिलनाडु में 121 मामले सामने आए हैं.
मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 37,379 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3,49,60,261 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों यानी सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,71,830 पर पहुंच गई है.
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 124 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,82,017 हो गई है. इन 124 मौतों में सर्वाधिक 71 लोगों की मौत केरल में हुई और पश्चिम बंगाल में 13 मरीजों की मौत हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





