
कोविड-19 संक्रमण के 16,764 नए मामले सामने आए, ओमीक्रॉन वैरिएंट के केस 1,270 हुए
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,48,38,804 हो गई है और इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 4,81,080 हो गया है. विश्व में संक्रमण 28.65 के करोड़ से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और अब तक 54.29 लाख से ज़्यादा लोग दम तोड़ चुके हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, अभी तक ओमीक्रॉन के 1,270 मामले आए हैं, जिनमें से 374 लोग स्वस्थ हो गए या देश छोड़कर चले गए हैं.
भारत में 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश से आए ओमीक्रॉन के मामलों में से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 450 मामले आए. इसके बाद दिल्ली में 320, केरल में 109 और गुजरात में 97 मामले सामने आए.
आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 के दैनिक मामले करीब 64 दिनों बाद 16,000 का आंकड़ा पार कर गए हैं, जिससे भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 3,48,38,804 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 91,361 हो गई है.
भारत में एक दिन में संक्रमण के 16,794 नए मामले आए, जबकि 220 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,81,080 पर पहुंच गई है. 27 अक्टूबर को 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,158 नए मामले सामने आए थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





