
कोविड-19 संक्रमण के लगातार दूसरे दिन 3.17 लाख से अधिक नए मामले सामने आए
The Wire
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,47,254 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या 3,85,66,027 हो गई है और 703 लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 4,88,396 हो गया है. विश्व में संक्रमण के 34.25 करोड़ से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं और 55.74 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों यानी सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 20,18,825 हो गई है, जो कुल मामलों का 5.23 प्रतिशत है. देश में 235 दिन में उपचाराधीन मरीजों की यह संख्या सर्वाधिक है.
मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 94,774 की वृद्धि दर्ज की गई. देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर घटकर 93.50 प्रतिशत हो गई है.
मंत्रालय ने बताया कि देश में बृहस्पतिवार से ‘ओमीक्रॉन’ स्वरूप के मामलों में 4.36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है.
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 17.94 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 16.56 प्रतिशत दर्ज की गई. देश में अभी तक कुल 3,60,58,806 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.27 प्रतिशत है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





