
कोविड-19 संक्रमण के बीते एक दिन में 43,509 नए मामले और 640 लोगों की मौत
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 31,528,114 हो गई है और इस महामारी की चपेट में आकर अब तक मृतकों का आंकड़ा 422,662 पहुंच गया है. विश्व में संक्रमण के 19.59 करोड़ से ज़्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 41.87 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे या एक दिन में देश में 640 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 422,662 हो गई. उपचाराधीन मरीजों यानी सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 403,840 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.28 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 4,404 बढ़ोतरी दर्ज की गई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रिय दर 97.38 प्रतिशत है. आंकड़ों के अनुसार, नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.52 प्रतिशत है. वहीं, नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर 2.38 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 30,701,612 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 462,629,773 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 1,728,795 नमूनों की जांच बुधवार को की गई.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





