
कोविड-19 संक्रमण के बीते एक दिन में 36,401 नए मामले और 530 लोगों की मौत
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,23,22,258 हो गए हैं और मृतकों की संख्या बढ़कर 4,33,049 हो गई है. विश्व में संक्रमण के कुल मामले 20.93 करोड़ हो गए हैं, जबकि अब तक 43.93 लाख से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं.
नई दिल्ली: देश में कोविड-19 के बीते एक दिन या 24 घंटे में 36,401 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,23,22,258 हो गए हैं. वहीं इस अवधि में 530 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,33,049 हो गई. इस बीच अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 20,93,08,033 हो गए हैं और अब तक 43,93,014 लोगों की जान जा चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.52 फीसदी है, जो कि पिछले साल मार्च के बाद सबसे ज्यादा है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों यानी सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 3,64,129 रह गई है, जो 149 दिनों में सबसे कम है. यह संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.13 फीसदी है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





