
कोविड-19 संक्रमण के बीते एक दिन में 12,830 नए मामले और 446 लोगों की मौत
The Wire
केरल पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 से होने वाली मौत के आंकड़ों में संशोधन कर रहा है. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,42,73,300 हो गई है और अब तक 4,58,186 लोग इस महामारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं. विश्व में संक्रमण के मामले बढ़कर 24.64 करोड़ से ज़्यादा हो गए हैं और 49.95 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या, संक्रमण के कुल मामलों की 0.46 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है. वहीं, ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.20 प्रतिशत है.
पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,283 की गिरावट आई है.
स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3,36,55,842 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत दर्ज की गई. मंत्रालय के मुताबिक दैनिक संक्रमण दर 1.13 प्रतिशत है, जो पिछले 27 दिन से दो प्रतिशत से कम बनी हुई है.
साप्ताहिक संक्रमण दर 1.18 प्रतिशत है, जो पिछले 37 दिन से दो प्रतिशत से कम बनी हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





