
कोविड-19: संक्रमण के कुल मामले 26,752,447 हुए, मृतक संख्या बढ़कर तीन लाख के पार
The Wire
भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 222,315 नए मामले सामने आए हैं और इस अवधि में 4,454 और लोगों की हुई है. विश्व में संक्रमण के कुल मामले 16.71 करोड़ से ज़्यादा हैं और 34.63 लाख से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं.
नई दिल्ली: देश में एक दिन में कोविड-19 के 222,315 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 26,752,447 हो गई. पिछले 38 दिनों में एक दिन में सामने आए संक्रमण के ये सबसे कम नए मामले हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार इससे पहले देश में 16 अप्रैल को 24 घंटे में 217,353 नए मामले सामने आए थे. वहीं, संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच गई है. मंत्रालय के अनुसार, देश में संक्रमण से 4,454 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 303,720 हो गई. आंकड़ों पर गौर करें तो 15 अप्रैल से लगातार 40वें दिन संक्रमण के दो लाख से अधिक नए दैनिक मामले सामने आए हैं. इसके अलावा 28 अप्रैल के बाद से यह लगातार 26वां दिन है, जब एक दिन में तीन हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है. साथ ही 21 अप्रैल के बाद से लगातार 32वां दिन है, जब एक दिन में मरने वालों की संख्या दो हजार का आंकड़ा पार गई.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





