
कोविड-19 संक्रमण के एक दिन में 30,549 नए मामले आए और 422 लोगों ने जान गंवाई
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,17,26,507 हो गए हैं, जबकि मृतक संख्या 4,25,195 हो गई है. विश्व में संक्रमण के 19.89 करोड़ से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं और 42.36 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, बीते 24 घंटे में संक्रमण से 422 रोगियों की मौत होने से मृतक संख्या 4,25,195 हो गई है. मंत्रालय के अनुसार इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 4,04,958 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.28 प्रतिशत है. कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.38 प्रतिशत है. आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के मरीजों में 8,760 की कमी आई है. दैनिक संक्रमण दर 1.85 प्रतिशत है . साप्ताहिक संक्रमण दर 2.39 प्रतिशत है. मंत्रालय ने बताया कि रविवार को 16,49,295 नमूनों की जांच की गई, जिससे देश में अब तक हुई कोविड-19 संबंधी जांच की संख्या बढ़कर 47,12,94,789 हो गई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





