
कोविड-19: भारत में मृतक संख्या 5,01,114 हुई, अमेरिका में जान गंवाने वालों का आंकड़ा नौ लाख के पार
The Wire
भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1,27,952 नए मामले सामने आए हैं और 1,059 लोगों की मौत हुई है. यह लगातार 30वां दिन है, जब देश में रोज़ाना एक लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. विश्व में संक्रमण के मामले 39 करोड़ के पार चले गए हैं और 57.26 लाख से अधिक लोग इस महामारी की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 1,059 और लोगों की मौत के बाद संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,01,114 हो गई.
अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 39,09,93,074 हो गए हैं और अब तक 57,26,050 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं महामारी से सर्वाधिक प्रभावित देश अमेरिका में जान गंवाने वालों का आंकड़ा नौ लाख के पार कर गया है.
भारत में अभी 13,31,648 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.16 प्रतिशत है.
पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,03,921 की कमी दर्ज की गई. देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 95.64 प्रतिशत है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





