
कोविड-19: बीते एक दिन में संक्रमण 54,069 नए मामले और 1,321 लोगों की मौत
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 30,082,778 हो गई है और इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 391,981 हो गया है. विश्व में संक्रमण के मामले 17.95 करोड़ से ज़्यादा हैं, जबकि 38.90 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
नई दिल्ली: भारत में एक दिन या 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 54,069 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 30,082,778 हो गई. वहीं इस दौरान 1,321 और लोगों की मौत के बाद कोविड-19 महामारी से जान गंवाने वालों संख्या बढ़कर 391,981 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों यानी सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 627,057 हो गई, जो कुल मामलों का 2.08 प्रतिशत है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.61 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 16,137 कमी आई है. मंत्रालय की ओर से सुबह सात बजे जारी किए गए आंकडों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में 64.89 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए. अभी तक टीके की कुल 30.16 करोड़ खुराक लोगों को दी जा चुकी है. नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.91 प्रतिशत है, जो पिछले 17 दिन से पांच प्रतिशत से कम बनी है. नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 3.04 प्रतिशत हो गई है. संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 42वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





