
कोविड-19: देश में संक्रमण के 975 नए मामले आए, चार मरीज़ों की जान गई
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,30,40,947 हो गई है और अब तक इस महामारी के कारण 5,21,747 लोग जान गंवा चुके हैं. विश्व में संक्रमण के 50.36 करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं और 61.95 लाख से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 975 नए मामले आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,40,947 पर पहुंच गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है.
मंत्रालय के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 11,366 हो गई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, चार और संक्रमितों की मौत से महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,21,747 पर पहुंच गई है.
अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 50,36,12,710 हो गए हैं और इस संक्रमण के चलते दुनियाभर में अब तक 61,95,654 लोगों की मौत हो चुकी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





