
कोविड-19: देश में पिछले 24 घंटों में 14,313 नए मामले सामने आए, 549 रोगियों की मौत
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,42,60,470 हो गई है और अब तक जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा 4,57,740 है. इस बीच दुनियाभर में इस संक्रमण के कुल 24.60 करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं और अब तक 49.90 लाख से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है.
नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 14,313 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,42,60,470 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,61,555 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को अपडेटेड आंकड़ों से यह जानकारी मिली.
सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कारण 549 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,57,740 हो गई है.
कोरोना वायरस के नए मामले लगातार 36वें दिन 30,000 से कम हैं और 125 दिन से नए मामले 50,000 से कम हैं.
अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बीच पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 24,60,82,507 हो गए हैं और अब तक 49,90,353 लोगों की जान जा चुकी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





