
कोविड-19 देश में एक दिन में संक्रमण के 43,654 नए मामले आए और 640 लोगों की मौत हुई
The Wire
भारत में अब तक कोविड-19 संक्रमण के 3.14 करोड़ से अधिक मामले आ चुके हैं और 4,22,022 लोगों की मौत हुई है. वहीं, दुनियाभर में 19.53 करोड़ से ज़्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 41.77 लाख से अधिक लोगों की जान गई है.
नई दिल्ली: भारत में बुधवार को बीते एक दिन या 24 घंटे में कोविड-19 के 43,654 नए मामले आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले 31,484,605 पर पहुंच गए, जबकि 640 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 422,022 हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों यानी सक्रिय मामलों की संख्या 1,336 की वृद्धि के साथ 399,436 हो गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.27 प्रतिशत है. कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 97.39 प्रतिशत हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को कोविड-19 के लिए 1,739,857 नमूनों की जांच की गई और इसके साथ ही अब तक कुल 460,900,978 नमूनों की जांच की जा चुकी है. दैनिक संक्रमण दर मंगलवार को 1.73 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 2.51 प्रतिशत हो गयी है. साप्ताहिक संक्रमण दर 2.36 प्रतिशत है. मंत्रालय ने बताया कि इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 30,663,147 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है. देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 44.16 करोड़ खुराक दी जा चुकी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





