
कोविड-19: देश में एक दिन में संक्रमण के 42,625 नए मामले सामने आए, 562 लोगों की मौत
The Wire
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,17,69,132 हो गए हैं, जबकि अब तक 4,25,757 लोग इस संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं. विश्व में संक्रमण के 19.95 करोड़ से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं और 42.45 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस से 42,625 लोगों के संक्रमित पाए जाने से महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,17,69,132 हो गई और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,10,353 हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि 562 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,25,757 पर पहुंच गई. उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,10,353 हो गई जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.29 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.37 प्रतिशत है. सुबह आठ बजे तक अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 5,395 की वृद्धि हुई है. मंगलवार को कोविड-19 के लिए 18,47,518 नमूनों की जांच गई और इसी के साथ अभी तक देश में जांच किए गए नमूनों की संख्या 47,31,42,307 हो गई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ईरान के साथ युद्ध को लेकर अलग-अलग रुख पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. ब्रिटिश टैब्लॉयड द सन को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ब्रिटेन सबसे मजबूत रिश्तों में से एक था. यह देखकर दुख होता है कि यह रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा.

अमेरिका और इज़रायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या की भारत के विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है. विपक्ष ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि लंबे समय से ‘मित्र’ रहे ईरान पर थोपे गए युद्ध को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया भारत के मूल्यों, सिद्धांतों और हितों के साथ ‘विश्वासघात’ है.





